देश

“सलमान खान को बहुत भाई-भाई करता है, अब बोल बचा ले तुझे”, Gippy Grewal के घर पर हमले की लॉरेंस बिश्वोई ने ली जिम्मेदारी

Gippy Grewal: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्वोई ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करके फिर से सनसनी मचा दी है. उन्होंने पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल के कनाडा वाले घर पर हमले की जिम्मेदारी ली है. उन्होंने इसका दावा एक फेसबुक पोस्ट के जरिए किया है. इसके अलावा उन्होंने सलमान खान को भी फिर से धमकी दी है. दरअसल शनिवार सिंगर गिप्पी ग्रेवाल के कनाडा स्थित घर पर फायरिंग की गई थी. अब इसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली है. उसने अपनी फेसबुक पोस्ट पर लिखा कि गिप्पी के घर पर उसने फायरिंग करवाई है.

हालांकि गिप्पी ग्रेवाल के घर पर हमले के मामले में उनका अभी तक कोई रिएक्शन नहीं आया है और न ही कोई आधिकारिक इस पर बयान सामने आया है.

‘सलमान खान को बहुत भाई भाई करता है’

जानकारी के मुताबिक, कनाडा के वैंकुवर के व्हाइट रॉक एरिया में गिप्पी ग्रेवाल का बंगला है. वहां फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया. वहीं लॉरेंस बिश्वोई ने फेसबुक पोस्ट करते हुए बताया कि “सलमान खान को बहुत भाई भाई करता है तू, बोल अब बचाए तुम्हें तेरा भाई, और सलमान खान को भी मैसेज है कि तुम्हें वहम है कि दाऊद तुम्हारी हेल्प कर देगा, कोई नहीं बचा सकता तुम्हें हमसे. सिद्धू मूसेवाला के मरने पर बहुत ओवर एक्टिंग की है तुमने, तुम्हें सब पता है कि कितना अहंकारी बंदा था, इसके कौन-कौन से क्रिमिनल बंदों के साथ ये टच में था.”

बिश्नोई ने कहा, “जब तक विक्की मिड्‌डूखेड़ा जी रहा था, तुम आगे-पीछे फिरते थे, बाद में सिद्धू का ज्यादा दुख हो गया तुम्हें. रडार में आ गया तू भी अब बताते हैं तुम्हें, ये ट्रेलर दिखाया है तुम्हें, अब फिल्म जल्द रिलीज होगी. किसी भी देश में भाग जाओ , याद रखना मौत को किसी जगह का वीजा नहीं लेना पड़ता, इसको जहां आना है आ जाना है.”

फिलहाल कनाडा में रह रहे हैं गिप्पी

बता दें कि गिप्पी ग्रेवाल मशहूर पंजाबी सिंगर और अभिनेता हैं. वह मूल रूप से पंजाब के मोहाली के रहने वालें हैं. हालांकि उन्हें पहले भी कई बार धमकियां मिल चुकी हैं. फिलहाल वह अब कनाडा में रह रहे हैं.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

‘दुष्कर्म के लिए एक दिन भी काफी…’, तरुण तेजपाल की याचिका पर 5 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट में तरुण तेजपाल की याचिका पर 5 नवंबर को सुनवाई होगी। गोवा सरकार…

22 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों की बिक्री को लेकर एक अखबार की रिपोर्ट के आधार पर स्वतः संज्ञान लिया

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में पटाखों की खुलेआम बिक्री को लेकर अखबार में छपी एक…

27 minutes ago

दिल्ली-NCR में प्रदूषण का कहर: कई इलाकों में AQI 400 के पार, जहांगीरपुरी में 499 पहुंचा स्तर; GRAP-2 लागू

Delhi NCR Air Pollution: दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण की स्थिति गंभीर हो गई है. जहांगीरपुरी…

29 minutes ago

अमित शाह ने गायत्री परिवार के जन्मशताब्दी समारोह में दिया ‘वन वर्ल्ड, वन फैमिली’ का संदेश, बोले- आध्यात्मिक चेतना से होगा समाज का उत्थान

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित गायत्री परिवार के जन्मशताब्दी महोत्सव में केंद्रीय…

40 minutes ago

फिर मचने वाली है तबाही, आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवात मुरासु, 120 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाएं

Cyclone Murasu: आंध्र प्रदेश में भीषण चक्रवाती तूफान 'मुरासु' ने दस्तक दे दी है. उत्तर-उत्तर-पश्चिम…

46 minutes ago

नेपाल में लैंडिंग के दौरान टकराए दो हेलीकॉप्टर, एक विदेशी नागरिक की मौत

Nepal Helicopter Crash: नेपाल के सोलुखुम्बु जिले में लैंडिंग के दौरान फिशटेल एयर और डायनेस्टी…

1 hour ago