खेल

India Vs South Africa Women: टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जाएगी टेस्ट-वनडे और टी20 सीरीज, जून-जुलाई में भारत करेगा मेजबानी

Bengaluru: भारत जून और जुलाई में एक टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों के लिए दक्षिण अफ्रीका महिला टीम की मेजबानी करेगा. कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) के एक अधिकारी ने बताया कि वनडे और टी20 मैच बेंगलुरु में खेले जाएंगे, जबकि टेस्ट मैच चेन्नई में खेला जाएगा.

वनडे मैच 16 जून से एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होंगे, जबकि एकमात्र टेस्ट 28 जून से एमए चिदंबरम स्टेडियम में शुरू होगा. इसके बाद टीमें पांच, सात और नौ जुलाई को टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए बेंगलुरु लौटेंगी. इस टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला की अहमियत इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि  सितंबर-अक्टूबर में बांग्लादेश में महिला टी20 विश्व कप खेला जायेगा.

सफेद गेंद फॉर्मेट की श्रृंखला मूल रूप से पिछले साल के आखिर में खेली जानी थी और यह आईसीसी भविष्य दौरा कार्यक्रम (एफटीपी) का हिस्सा थे, लेकिन पिछले साल अक्टूबर और नवंबर के बीच भारत में आयोजित 50 ओवर के आईसीसी पुरुष विश्व कप के कारण उन्हें आगे बढ़ाना पड़ा. सीमित ओवरों की श्रृंखला में अब एक टेस्ट मैच को भी शामिल कर लिया है.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका पारंपरिक प्रारूप में महिला क्रिकेट को और अधिक प्रोत्साहन देने चाहता है. गौरतलब है कि भारत ने पिछले साल दिसंबर में मुंबई में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक-एक टेस्ट खेला था. भारत ने उन मैचों में इंग्लैंड को महिला टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़े 347 रनों से और ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट से हराया था.

ये भी पढ़ें- FIH प्रो लीग के बेल्जियम और इंग्लैंड चरण के लिये सलीमा टेटे को चुना गया महिला हॉकी टीम का कप्तान, नवनीत कौर बनी उपकप्तान

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

24 minutes ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

33 minutes ago

INDIA रैली पर बीजेपी का पलटवार: संबित पात्रा बोले- सिर्फ हथकंडों से कोई PM नहीं बनता

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…

1 hour ago

बांग्लादेश में फिर सड़कों पर उतरे लोग, राजधानी ढाका समेत गाजीपुर में क्यों लगाई आग, क्या है वजह?

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…

2 hours ago

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

3 hours ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

4 hours ago