देश

राज्यसभा में आप सांसद राघव चड्ढा पर क्यों बरसे गृहमंत्री अमित शाह, बोले- संसद में भी फर्जीवाड़ा, जानिए पूरा मामला

Raghav Chadha: राज्यसभा में दिल्ली सेवा बिल पास होने के बाद आप सांसद राघव चड्ढा की मुसीबत बढ़ सकती है. उन पर आरोप लगा है कि उन्होंने बिल को सेलेक्ट कमेटी के पास भेजने के प्रस्ताव में फर्जीवाड़ा किया है. गृह अमित शाह ने राज्यसभा में आरोप लगाया है कि राघव चड्ढा ने जो प्रस्ताव सदन में रखा था. उसमें 5 सांसदों के फर्जी तरीके से हस्ताक्षर लिए हैं. बता दें कि 7 अगस्त को राज्यसभा में यह बिल पास हो गया. इससे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत विपक्षी गठबंधन को तगड़ा झटका लगा है. हालांकि आप पार्टी की तरफ से कहा गया है कि वे भलें ही सदन में लड़ाई हार गए हो, लेकिन सुप्रीम कोर्ट में अपनी लड़ाई जारी रखेंगे.

वहीं इन आरोपों पर राघव चड्ढा ने सिरे ने खारिज करते हुए कहा कि बिल को सेलेक्ट कमेटी के पास भेजने के प्रस्ताव पर दस्तखत की जरूरत ही नहीं होती और यह नियम है.

क्या था पूरा मामला ?

राज्यसभा में जब दिल्ली सेवा बिल पर चर्चा खत्म हुई तो उसके बाद उपसभापति हरिवंश ने इसे पारित कराने के लिए विपक्षी सदस्यों द्वारा लाए गए अमेंडमेंट को रखवाना शुरू किया. इसके बाद आप सांसद ने बिल को सेलेक्ट कमेटी के पास भी प्रस्तव सदन में रखा. हालांकि वह प्रस्ताव तभी गिर गया था. इसमें समिति सदस्यों के नाम भी थे. इस प्रस्तव 5 पांच सांसदों के नाम थे. जिस पर अमित शाह ने आपत्ति जताते हुए कहा कि दो सदस्यों का कहना है कि उनकी सहमति के बिना प्रस्ताव में उनके नाम डाले गए. प्रस्ताव पर उन सदस्यों के हस्ताक्षर भी नहीं है. वहीं उपसभापति ने भी कहा कि इसकी चार सांसदों ने शिकायत तो मुझसे भी की है.

गृहमंत्री अमित शाह ने सदन में कहा कि, “यह जांच का विषय है. बात अब सिर्फ दिल्ली के फर्जीपन की नहीं है बल्कि, सदन के अंदर फर्जीपन की है. यह विशेषाधिकार का उल्लंघन है. यह मामला विशेषाधिकार समिति के पास भेजा जाना चाहिए.

यह भी पढ़ें-  Delhi Service Bill: राज्यसभा में विधेयक पास होने पर बोले राघव चड्ढा, बिल के खिलाफ लड़ेगें कानूनी लड़ाई, जाएंगे सुप्रीम कोर्ट

प्रस्ताव में इन पांच सांसदों के नाम

दिल्ली सेवा बिल को सेलेक्ट कमिटी के पास भेजे जाने वाले प्रस्ताव में नरहनि अमीन (भाजपा), सुधांशु त्रिवेदी (भाजपा), फांगनोन कोन्यक (भाजपा), सस्मित पात्रा (बीजू जनता दल) और के. थांबिदुराई (AIADMK) शामिल हैं.

– भारत एक्सप्रेस

 

 

Rahul Singh

Recent Posts

प्यार, वादा फिर दे दी मौत; लिव इन पार्टनर ने गला दबाकर नदी में फेका

Bhind Snehlata Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड में बिहार की नर्सिंग छात्रा स्नेहलता के…

12 minutes ago

खेल-खेल में उड़े जवान के होश! छोटी खिलाड़ी ने लगातार धोया तो साथी जवान ने कर दिया ये बड़ा कांड; देखें VIDEO

Army Soldier Girl Game: स्टोन-पेपर-सिजर के मुकाबले में छोटी बच्ची ने आर्मी जवान को बार-बार…

12 minutes ago

रूस में हिंदी नाटक चांदनी रातें का हुआ मंचन, Bharat Express रहा मीडिया पार्टनर, रूसी दर्शकों का मिला भरपूर प्यार

Chandni Raatein Play: रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में हिंदी नाटक 'चांदनी रातें' का मंचन किया…

33 minutes ago

प्रदर्शन का हक या रोजी-रोटी? कनॉट प्लेस मार्च पर सुप्रीम कोर्ट की दो टूक- सब आपस में जुड़े हैं

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में CJP के ‘लहरा दो…

40 minutes ago

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों की मौज! मोदी सरकार ने किया एडहॉक बोनस का ऐलान, मिलेंगे 6,908 रुपये

दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पात्र केंद्रीय कर्मचारियों को…

56 minutes ago