खेल

Women’s U-19 WC: सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी भारतीय टीम, रविवार को खेला जाएगा फाइनल मैच

Women’s U-19 World Cup: भारत और न्यूजीलैंड U19 महिला T20 विश्व कप 2023 के पहले सेमीफाइनल में एक-दूसरे का सामना करने के लिए तैयार हैं. यह मैच शुक्रवार, 27 जनवरी को खेला जाएगा. शैफाली वर्मा की अगुआई में भारत ने टूर्नामेंट में अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है. उन्होंने दक्षिण अफ्रीका, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और स्कॉटलैंड को हराया और +4.039 के नेट रन रेट के साथ ग्रुप डी में शीर्ष पर है. जिन चार टीमों ने सेमीफाइनल में जगह बनाई हैं. वो है भारत, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया ने अंडर19 महिला टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. सेमीफाइनल शुक्रवार को खेले जाएंगे जिसमें भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड से और ऑस्ट्रेलिया का सामना इंग्लैंड से होगा.

कैसा रहा अब तक इन टीमों का प्रदर्शन ?

इंग्लैंड ने बुधवार को वेस्ट इंडीज को एकतरफा अंदाज में हराया और सुपर सिक्स के ग्रुप दो में न्यूजीलैंड से ऊपर टॉप पर रहा इंग्लैंड का सेमीफाइनल में ग्रुप एक की दूसरे नंबर की टीम ऑस्ट्रेलिया से मुकाबला होगा जबकि दूसरी तरफ न्यूजीलैंड का पहले सेमीफाइनल में भारत से मुकाबला होगा. बांग्लादेश ने यूएई पर शानदार जीत दर्ज की लेकिन वे नेट रन रेट के मामले में ग्रुप एक में ऑस्ट्रेलिया से आगे नहीं जा सका भारत ग्रुप एक में शीर्ष पर रहा.

ये भी पढ़ें: WIPL 2023: 4670 करोड़ रुपए में बिकी 5 टीमें, महिला आईपीएल के लिए लगी बोली ने तोड़ा पुरुष IPL का 15 साल पुराना रिकॉर्ड

रविवार को होगा फाइनल मैच 

दोनों सेमीफाइनल के विजेता रविवार को फाइनल में भिड़ेंगे जो पोचेफस्ट्रूम में ही आयोजित होगा भारत ने ग्रुप डी में दक्षिण अफ्रीका, यूएई और स्कॉटलैंड को हराकर शीर्ष स्थान हासिल किया. सुपर सिक्स राउंड की शुरूआत में भारत को ऑस्ट्रेलिया ने मात्र 87 रन पर आल आउट कर दिया लेकिन अगले मैच में शानदार वापसी करते हुए श्रीलंका को सात विकेट से हराया जिससे सेमीफाइनल में उसका स्थान सुनिश्चित हो गया. भारत के लिया उपकप्तान श्वेता सहरावत बल्ले से काफी महत्वपूर्ण रहीं वह पांच पारियों में 231 रन बनाकर सर्वाधिक रन बनाने वालों में दूसरे स्थान पर हैं. लेफ्ट आर्म स्पिनर मन्नत कश्यप और लेग स्पिनर पाश्र्वी चोपड़ा का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है

सेमीफाइनल लाइन अप:

शुक्रवार, 27 जनवरी :भारत बनाम न्यूजीलैंड

शुक्रवार, 27 जनवरी : इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया

Amit Kumar Jha

Recent Posts

असली निशाना कोई और सेलिब्रिटी था? टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में शूटर्स ने उगले बड़े राज

Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा सामने आया है. जांच…

10 minutes ago

क्या से क्या कांड हो गया? रोहित बन इंदौर आया गाजियाबाद का अनस; देखें बजरंग दल का Live एक्शन VIDEO

Indore Bajrang Dal Action: इंदौर के विजयनगर इलाके में ऑनलाइन ऐप के जरिए नाम बदलकर…

32 minutes ago

बेंती कोठी में सजा हथियारों का विशाल दरबार, दशहरे पर राजा भैया ने समर्थकों संग किया शस्त्र पूजन

Raja Bhaiya Shastra Pujan: प्रतापगढ़ की बेंती कोठी में दशहरे पर आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम…

34 minutes ago

दशहरे पर यहां नहीं होता रावण दहन, 42 साल से रावण की पूजा कर रहा है यह परिवार

Dussehra 2026: जब पूरा देश दशहरे पर रावण दहन करता है तब जबलपुर के पाटन…

1 hour ago

ग्वालियर में दशहरे पर दिखी सदियों पुरानी परंपरा, शस्त्र पूजन के साथ 745 वीर नागा साधुओं को दी गई श्रद्धांजलि

MP News: ग्वालियर की ऐतिहासिक गंगादास बड़ी शाला में विजयदशमी पर पारंपरिक शस्त्र पूजन का…

2 hours ago