होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
सीएम नीतीश कुमार और उपेंद्र कुशवाहा (फोटो ट्विटर)
Bihar Politics: लोकसभा चुनाव से पहले बिहार की राजनीति में सियासी उठा-पटक तेज हो गई. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जेडीयू नेता उपेंद्र कुशवाहा के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. वहीं ऐसा भी माना जा रहा है कि बिहार की राजनीति में फिर कुछ बड़ा फेरबदल होने वाला है. इसके संकेत हमें बीते दिनों में उपेद्र कुशवाहा के बयानों में मिले रहे हैं. इसके अलावा जेडीयू नेता ने बुधवार को एक बार फिर ट्वीट कर कहा कि ऐसा कि, ‘ऐसे कैसे चले जाएं अपना हिस्सा छोड़कर.’ वहीं अब नीतीश कुमार ने उनके बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.
सीएम नीतीश कुमार ने उपेंद्र के बयान पर साफ कहा कि, ”अगर वो पार्टी में रहना चाहते हैं तो अच्छा है और जाना चाहते हैं को उनकी इच्छा”. आगे उन्होंने कहा कि कोई मीडिया में बात करता है और कोई ट्वीट करके बात करता है. नीतीश ने आगे कहा कि,” पार्टी के अंदर जो बात करता है वो आपस में बात करता है, हम उनके ट्वीट पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देंगे. अगर मीडिया में कोई बात आएगी तो हमें उस पर कुछ नहीं कहना है.”
उपेंद्र कुशवाहा ने अपने ट्वीट में इशारों-इशारों में कहा था कि,”बड़ा अच्छा कहा भाई साहब आपने! ऐसे बड़े भाई के कहने से छोटा भाई घर छोड़कर जाने लगे तब तो हर बड़का भाई अपने छोटका को घर से भगाकर बाप-दादा की पूरी संपत्ति अकेले हड़प ले. ऐसे कैसे चले जाएं अपना हिस्सा छोड़कर”
ये भी पढ़ें- PHOTOS: ‘नशा मुक्त भारत’ से लेकर ‘नारी शक्ति’ तक… कर्तव्य पर 23 झांकियां, संदेश अनेक
बीते दिनों उपेंद्र कुशवाहा ने बयान दिया था कि जेडीयू के कई बड़े नेता बीजेपी के संपर्क में हैं. इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि जेडीयू लगातार कमजोर हो रही है. उनके इस बयान के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बड़ा बयान सामने आया. जिसमें उन्होंने कहा कि,” जिसको जितना जल्दी जाना हो वो उतना ज्यादा बोलते रहते हैं. तो बोलते रहें और जब जाना हो चले जाएं.”
नीतीश कुमार ने पूछा कि ”नाम बताइए ना, कि कौन है बीजेपी के संपर्क में. एक है कोई संपर्क में जरा नाम दीजिए न. जो खुद संपर्क में जाना चाहता है वही यह सब बोलते रहता है. हमारी पार्टी पहले से ज्यादा मजबूत हो गई है. पहले की तुलना में मेंबरशिप ज्यादा हो गई है. लोगों का काम है बोलना. ये फालतू के प्रचार करने का तरीका है.”
ACS Sanjay Dubey On MP Urban Body Scam: वायरल वीडियो पर नगरीय प्रशासन विभाग के…
उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…
BSF Seized Pakistani Fishermen Boat: गुजरात के कच्छ में सर क्रीक इलाके से BSF ने…
अदाणी एयरपोर्ट्स और एयर इंडिया ग्रुप ने बड़ा फैसला लिया है. दिसंबर 2026 से नवी…
हरिद्वार में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की सावन के बाद अब नवरात्र के…
अदाणी एयरपोर्ट्स और इंडिगो ने बड़ा ऐलान किया है. फरवरी 2027 से नवी मुंबई एयरपोर्ट…