Bharat Express DD Free Dish

राहु-चंद्र की युति और नाम कमाने की जिद: वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) की कुंडली ने पहले ही लिख दी थी वर्ल्ड कप फाइनल की पटकथा!

Vaibhav Sooryavanshi को लेकर अब ज्योतिषों ने बड़ा खुलासा किया है. ज्योतिष के जानकारों का कहना है कि इस क्रिकेटर की कुंडली में ही मैच विनर बनने का योग छिपा है. 27 मार्च 2011 में जन्मे वैभव सूर्यवंशी धनु राशि और पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र के जातक हैं. यह एक ऐसा संयोग है जो खेल जैसे क्षेत्र के लिए अत्यंत दुर्लभ और शुभ माना जाता है.

Vaibhav Sooryavanshi

Vaibhav Sooryavanshi: शुक्रवार को अंडर 19 वर्ल्ड कप में भारत ने इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर छठी बार वर्ल्ड कप पर कब्जा जमा लिया. इतिहास में अगर इस मैच को किसी वजह से याद किया जाएगा तो वो नाम है, वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi). वैभव ने फाइनल मैच में अंग्रेजों का ‘भरता’ बना दिया. उसने मात्र 80 गेंदों पर 175 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. वैभव सूर्यवंशी जब क्रिज पर खेल रहे थे, तो उस समय प्रोजेक्शन स्कोर 600 के पार दिखा रहा था. अपनी इस शानदार पारी में वैभव ने 15 चौके और 15 छक्के मारे.

वैभव सूर्यवंशी को लेकर अब ज्योतिषों ने बड़ा खुलासा किया है. ज्योतिष के जानकारों का कहना है कि इस क्रिकेटर की कुंडली में ही मैच विनर बनने का योग छिपा है.

27 मार्च 2011 में जन्मे वैभव सूर्यवंशी धनु राशि और पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र के जातक हैं. यह एक ऐसा संयोग है जो खेल जैसे क्षेत्र के लिए अत्यंत दुर्लभ और शुभ माना जाता है.

ज्योतिष विशेषज्ञों की माने तो वैभव में सिर्फ अच्छे खिलाड़ी ही नहीं बल्कि एक लीडर और मैच विनर बनने की पूरी क्षमता है.

क्या कहती है वैभव सूर्यवंशी की राशि?

  • जन्म तिथि: 27 मार्च 2011
  • राशि: धनु (Sagittarius)
  • नक्षत्र: पूर्वाषाढ़ा (Purva Ashada)
  • मूलांक (Numerology Number): 9
  • भाग्यांक (Destiny Number): 7

भयंकर महत्वाकांक्षी हैं वैभव

कुंडली योग: कुंडली के अनुसार, धनु लग्न में बनी इस जन्मपत्रिका में राहु और चंद्रमा की युति तीव्र महत्वाकांक्षा को दर्शाती है, जबकि चतुर्थ भाव में सूर्य, बुध, गुरु और मंगल का विशेष योग निर्मित हो रहा है.

वैभव सूर्यवंशी का जन्म पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में हुआ है. इस नक्षत्र को साहस, पराक्रम और विजय प्राप्त करने वाला माना जाता है. यह नक्षत्र सूर्यवंशी को कठिन परिस्थितियों में भी डटे रहने की क्षमता देता है. उनके स्वभाव को हार से डरने के बजाये उसे लड़ने की हिम्मत देता है और लंबी रेस में टिके रहने वाला खिलाड़ी बनाता है.

आत्मविश्वास से भरे हैं वैभव सूर्यवंशी

इनकी राशि धनु है. इस राषि के जातक दूरदृष्टि, आत्मविश्वास से भरे और बड़े लक्ष्य को साधने वाले होते हैं. यह उन्हें बड़े मंच पर खेलने की हिम्मत देती है. वहीं कठिन परिस्थितियों में भी खुद को ढालने की क्षमता देती है. धनु राशि वैभव को किसी भी काम को मिशन की तरह लेने का नजरिया देता है.

ये भी पढ़ें- क्या NEET छात्रा मामले के चलते गिरफ्तार हुए पप्पू यादव? बोले थे- शंभू गर्ल्स हॉस्टल से सप्लाई होती थीं लड़कियां, BJP नेता का बताया था हाथ

मूलांक 9 और भाग्यांक-7 का प्रभाव

अंकशास्त्र के अनुसार वैभव सूर्यवंशी का मूलांक 9 है. जिसपर मंगल ग्रह का प्रभाव रहता है. मंगल ग्रह वैभव सूर्यवंशी को आक्रामक शैली, तेज रिफ्लेक्शन और लड़ने की भयंकर क्षमता देता है.

वहीं भाग्यांक 7 पर केतु का प्रभाव रहता है. जो वैभव को भीड़ से अलग सोचने की क्षमता देता है. भाग्यांक 7 के प्रभाव वाले लोग कम बोलते हैं और मेहनत करने में विश्वास करते हैं.

ज्योतिषीय विश्लेषण में वैभव की कुंडली में एक दुर्लभ योग भी सामने आया है. उनके धनु लग्न की कुंडली में राहु-चंद्र युति का प्रभाव है. जो उन्हें अत्यधिक महत्वकांक्षी और नाम कमाने की चाह रखने वाला व्यक्ति बनाता है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read