Vaibhav Suryavanshi inning U19 World Cup final: आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने बोर्ड पर 411 रन का पहाड़ जैसा स्कोर(cricket score u19 world cup) खड़ा कर दिया है. इस मैच में भारत के लिए वैभव सूर्यवंशी ने 175 रन की पारी खेली. वहीं 53 रन कप्तान आयुष म्हात्रे ने भी बनाए. इसके अलावा 40 रन अभिज्ञान कुण्डू, नाबाद 37 रन कनिष्क चौहान और 32 रन की पारी वेदांत त्रिवेदी भी खेली. टीम इंडिया की इनिंग((under-19 cricket team match scorecard)) की खास बात यह रही कि युवा ओपनर बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी धुआंधार बल्लेबाजी से सनसनी मचा दी. वैभव सूर्यवंशी ने टीम के लिए फाइनल में 80 गेंद में 175 रनों की विस्फोटक पारी खेलते हुए 15 छक्कों की बरसात कर दी. उनकी यह बल्लेबाजी यूथ वनडे की सबसे बड़ी पारी बन गई है. साथ ही उन्होंने आज की तूफ़ानी पारी में अपने नाम तीन रिकार्ड भी कर लिए हैं. जिसमें वर्ल्ड कुप के फाइनल में शतक, एक पारी में सबसे अधिक छक्के और एक पूरे विश्व कप में सबसे अधिक छक्के का रिकार्ड शामिल हैं.
शतक के बाद भी नहीं रुके वैभव
मैच में आज वैभव इस कदर कहर ढा रहे थे कि शतक के बाद भी वह थमे नहीं. अगली 16 गेंदों में 50 रन ठोककर 71 गेंदों में 150 तक पहुंच गए. जिसके बाद उन्होंने U-19 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे तेज 150 रन बनाया. वहीं उनका दोहरा शतक नजदीक था लेकिन मैनी लुम्सडेन की लेग गेंद पर आउट हो गए. कुल मिलाकर उन्होंने 80 गेंदों में 175 रन की धमाकेदार पारी खेली.
इंग्लैंड पर काल बनकर टूटते हैं वैभव सूर्यवंशी
आज की शानदार पारी ही नहीं वैभव हमेशा से इंग्लैंड के ऊपर काल बनकर टूटे हैं. दरअसल, पिछले साल इंग्लैंड दौरे पर वैभव ने इस टीम की ऐसी धज्जियां उड़ा दी किं 5 वनडे और 2 टेस्ट मैचों में कुल 445 रन ठोके. वहीं वनडे फॉर्मेट में अकेले 355 रन बनाए थे, जिसमें 1 शतक और 1 अर्धशतक शामिल था.
वहीं वैभव सूर्यवंशी ऐसे तीसरे भारतीय हैं जिन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक लगाया. इससे पहले उन्मुक्त चंद और मनजोत कालरा ही ऐसा कर पाए थे. वैभव अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले बैटर भी बन चुके हैं. वैभव किसी अंडर-19 वर्ल्ड कप मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बैटर भी हैं. आईए जानते है उन रेकॉर्ड्स का ब्योरा जो आज वैभव ने तोड़े:
रिकार्ड नंबर 1: अंडर-19 वर्ल्ड कुप फाइनल में शतक
175- वैभव सूर्यवंशी (IND) बनाम ENG, हरारे, 2026
111- उन्मुक्त चंद (IND) बनाम ऑस्ट्रेलिया, टाउन्सविले, 2012
108- ब्रेट विलियम्स (AUS) बनाम पाकिस्तान, एडिलेड, 1988
107- स्टीफन पीटर्स (ENG) बनाम न्यूजीलैंड, जोहानिसबर्ग, 1998
101- मनजोत कालरा (IND) बनाम ऑस्ट्रेलिया, माउंट माउंगानुई, 2018
100- जराड बर्क (AUS) बनाम साउथ अफ्रीका, लिंकन, 2002
रिकार्ड नंबर 2: अंडर-19 विश्व कप मैच की एक पारी में सबसे अधिक छक्के
15- वैभव सूर्यवंशी (भारत) बनाम इंग्लैंड, हरारे, 2026;
12- माइकल हिल (ऑस्ट्रेलिया) बनाम नाम, पेनांग, 2008;
11- क्रेग सिमंस (ऑस्ट्रेलिया) बनाम केन्या, डुनेडिन, 2002
रिकार्ड नंबर 3: अंडर-19 विश्व कप में सबसे अधिक छक्के
30- वैभव सूर्यवंशी (2026)
18- डेवाल्ड ब्रेविस (2022)
18- फिन एलन (2016 & 2018)
15- जैक बर्नहैम (2016)
14- माइकल हिल (2008)
14- निकोलस पूरन (2014)
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.





