विराट कोहली (Virat Kohli) के लिए पर्थ से एडिलेड तक कुछ नहीं बदला. पहले वनडे में जीरो पर आउट हुए और दूसरे वनडे में भी वही कहानी दोहराई गई. फर्क बस इतना है कि एडिलेड वो मैदान है जहां विराट का बल्ला हमेशा गरजा है लेकिन इस बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में उन्हें जिरो मिला.
इससे पहले भी जीरो पर आउट
इससे पहले विराट कोहली (Virat Kohli) पर्थ में खेले गए सीरीज के पहले मुकाबले में आठ गेंदें खेलने के बावजूद खाता नहीं खोल सके थे. उस मैच में कोहली मिचेल स्टार्क की गेंद पर अपना कैच कूपर कोनोलो को थमा बैठे थे.
लंबे वक्त बाद भारतीय जर्सी में कोहली
विराट कोहली (Virat Kohli) लंबे वक्त बाद भारतीय जर्सी में नजर आए हैं. इस सीरीज से पहले कोहली मार्च 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में नजर आए थे, जिसमें 2 गेंदों में सिर्फ एक रन ही बना सके.
कोहली की फॉर्म से फैंस को चिंता
वनडे विश्व कप साल 2027 में खेला जाना है, लेकिन 36 वर्षीय विराट कोहली (Virat Kohli) की फॉर्म ने फैंस को चिंता में डाल दिया है.
एडिलेड में एक से ज्यादा शतक
विराट कोहली (Virat Kohli) उन चुनिंदा बल्लेबाजों में शुमार हैं, जिन्होंने एडिलेड के मैदान पर वनडे फॉर्मेट में एक से ज्यादा शतक लगाए हैं. कोहली पांच मुकाबलों में 2 शतक के साथ इस मैदान पर 244 रन बना चुके हैं. इस दौरान उनका औसत 48.80 रहा है.
संन्यास की चर्चा तेज
अब सवाल उठने लगे हैं कि क्या विराट वनडे से भी संन्यास लेने वाले हैं? T20 इंटरनेशनल से वो पहले ही विदा ले चुके हैं, टेस्ट क्रिकेट को भी उन्होंने इस साल इंग्लैंड दौरे से पहले अलविदा कह दिया. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया दौरे को उनके वनडे करियर की फेयरवेल सीरीज माना जा रहा है.
किसने शतक बनाया है?
कोहली के अलावा ग्रीम एशले हिक, डेविड वॉर्नर और मार्क वॉ इस मैदान पर एक से ज्यादा वनडे शतक लगा सके हैं. इन सभी बल्लेबाजों ने यहां 2-2 वनडे शतक जमाए हैं.
एडिलेड में टीम इंडिया की चुनौती
भारतीय टीम एडिलेड में जारी दूसरे वनडे मुकाबले को जीतकर सीरीज में 1-1 की बराबरी करने के इरादे से उतरी है. टीम इंडिया ने पर्थ में खेले गए सीरीज के पहले मैच को डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 7 विकेट से गंवाया था. ऑस्ट्रेलिया की उछाल भरी पिच पर भारतीय बल्लेबाज परेशानी में नजर आए थे.
ये भी पढ़ें-IPL 2026: इशान किशन को खरीदने के लिए तीन टीमों में होड़, हैदराबाद करेगी रिलीज?
टीम इंडिया एडिलेड में अब तक 15 वनडे मैच खेल चुकी है, जिसमें उसने 9 मुकाबले जीते, जबकि पांच मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा. इस बीच एक मैच टाई रहा है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.





