Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

WATCH: ये वीडियो देखकर फुटबॉल फैंस हुए इमोशनल, हार के बाद खूब रोए Neymar… आंखों से निकले आंसू

FIFA: भले ही नेमार की ब्राजिल टीम सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाई लेकिन नेमार के लिए ये मैच ऐतिहासिक रहा. ब्राजिल के इस दिग्गज खिलाड़ी ने एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. नेमार ब्राजिल की ओर से 77 गोल करने में सफल हो गए हैं.

FIFA

Photo - FIFA.com (@FIFAcom) / Twitter

FIFA World Cup 2022: पांच बार के फीफा विश्व कप विजेता ब्राजील को शुक्रवार रात (9 दिसंबर) को क्रोएशिया के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा. पहले क्वार्टर फाइनल मैच में क्रोएशिया ने ब्राजील को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है. दुनिया की नंबर 1 टीम ब्राजील इस साल कतर में खिताब जीतने की प्रबल दावेदार थी, लेकिन अब करारी हार के बाद वह खाली हाथ अपने देश लौट रही है.

2002 सीजन के दौरान 20 साल पहले अपनी पांचवीं ट्रॉफी हासिल करने के बाद से ब्राजील ने खिताब नहीं जीता है. क्रोएशिया के खिलाफ मिली हार सभी के लिए हैरान करने वाली थी क्योंकि किसी को भी इस नतीजे की उम्मीद नहीं थी. मैच कांटे की टक्कर का था लेकिन 5 बार की चैंपियन ब्राजिल को क्वार्टर फाइनल में क्रोएशिया ने पेनल्टी शूट-आउट में 4-2 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है.

हार के बाद खूब रोए नेमार…

इस हार के बाद ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार अपने इमोशन पर कंट्रोल नहीं कर पाए. मैच के बाद नेमार काफी इमोशनल नजर आए और उनके आंखों से आंसू निकल रहे थे.

ये भी पढ़ें: Brazil Vs Croatia: क्रोएशियाई ‘दीवार’ को भेद नहीं पाया ब्राजील, क्वार्टर फाइनल में टूटा नेमार की टीम का सपना

सोशल मीडिया पर फैंस का आया रिएक्शन

नेमार ने की महान पेले की बराबरी

बता दें, भले ही नेमार की ब्राजिल टीम सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाई लेकिन नेमार के लिए ये मैच ऐतिहासिक रहा. ब्राजिल के इस दिग्गज खिलाड़ी ने एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. नेमार ब्राजिल की ओर से 77 गोल करने में सफल हो गए हैं. ऐसा कर उन्होंने पेले के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. पेले और रोनाल्डो के अलावा वो ब्राजिल के लिए 3 विश्व कप खेलने वाले एक मात्र बाजिलियन प्लेयर हैं.

क्रोएशियाई ‘दीवार’ को भेद नहीं पाया ब्राजील

फीफा वर्ल्ड कप 2022 में दिग्गज टीमों का सपना टूटने का सिलसिला बरकरार है. पहले क्वार्टर फाइनल में शुक्रवार को ब्राजील और क्रोएशिया के बीच पहला क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया, जो पेनल्टी शूटआउट तक गया और 2-4 से हारकर पांच बार की चैम्पियन ब्राजील बाहर हो गई. पेनल्टी शूटआउट में क्रोएशिया ने 4-2 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बना ली. ब्राजील 2014 के बाद से अब तक सेमीफाइनल में नहीं पहुंचा है. वहीं क्रोएशिया की टीम 2018 के विश्व कप फाइनल में फ्रांस के हाथों हार गई थी.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital