खेल

VIDEO: 13 वाइड, 3 नो बॉल… जीतने के बाद भी टीम से नाराज हैं MS Dhoni, इस ‘वॉर्निंग’ पर फिर शुरू हुईं अटकलें

MS Dhoni, IPL 2023: लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ चेन्नई ने IPL 2023 की पहली जीत दर्ज की. यह मैच हाई स्कोरिंग रहा और फैंस ने मुकाबले का पूरा लुफ्त उठाया. मगर जीत के बाद एमएस धोनी अपनी टीम के गेंदबाजों से काफी निराश थे. दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजों ने लखनऊ के खिलाफ 13 वाइड और 3 नो बॉल फेंकी. टीम की इस गलती से माही काफी आहत हैं. और उन्होंने ये गलती दोहराने पर टीम को एक बड़ी वॉर्निंग दे दी.

माही ने दी कप्तानी छोड़ने की धमकी!

मैच काफी रोमांचक रहा. दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने जमकर गेंदबाजों की धुनाई की. हालांकि जीत चेन्नई की हुई. लेकिन मैच के बाद सीएसके के कप्तान एमएस धोनी अपनी टीम की तारीफ करने के बजाए अपने गेंदबाजों को समझाते दिखे. उन्होंने कहा, ” गेंदबाजों को वाइड और नो बॉल में कमी लानी होग. ये उनके लिए मेरी ओर से वॉर्निंग है. नहीं तो आगे चलकर किसी दूसरे कैप्टन के अंदर खेलने को तैयार रहना होगा.”

ये भी पढ़ें: DC vs GT: जानें दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस की ‘ड्रीम XI’, पिच रिपोर्ट और क्या हो सकती है पॉसिबल प्लेइंग-11

एक गलती और पलट सकता था मैच

टी-20 फॉर्मेट में एक्सट्रा गेंद फेकना क्राइम, लेकिन सीएसके के गेंदबाजों ने लखनऊ के खिलाफ 2 या 4 नहीं बल्कि 16 एक्सट्रा गेंद फेंकी जिनमें से 3 नो बॉल थी. 200+ टोटल होने के बावजूद भी लखनऊ महज 12 रन से हारी है. ऐसे में चेन्नई की ये गलती उनके हारने की वजह बन सकती थी. ये बात एमएस धोनी अच्छी तरह समझते हैं, और शायद इसलिए उन्होंने टीम को इसमें सुधार लाने की बात कही.

चेन्नई ने 12 से दी लखनऊ को मात 

लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. चेन्नई की इस पिच पर दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. पहले चेन्नई ने लखनऊ के सामने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 217 रन बनाए. जवाब में 20 ओवर में लखनऊ ने तूफानी शुरुआत जरूर की लेकिन मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाजों के फ्लॉप होने के कारण लखनऊ 7 विकेट के नुकसान पर 205 रन ही बना सकी और सीएसके ने 12 रन से यह मुकाबला अपने नाम किया.

सीएसके की ओर से ऋतुराज गायकवाड़ ने सबसे ज्यादा 57 रन बनाए थे, जिसमें चार छक्के और तीन चौके लगाए. वहीं गेंदबाजी में सीएसके की ओर से मोईन अली ने चार खिलाड़ियों को आउट किया. दोनों ही खिलाड़ी इस मैच में टीम की जीत के हीरो रहे.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago