खेल

RCB vs RR: पहले ही बॉल पर कोहली को ‘बोल्ट’ ने किया बोल्ड, 23 अप्रैल से पुराना है किंग का गोल्डन डक से नाता

RCB vs RR, IPL 2023: वर्ल्ड क्रिकेट में अपनी एक बड़ी पहचान बनाने वाले विराट कोहली के नाम यूं तो कई रिकॉर्ड हैं. मगर जब एक अनचाहा रिकॉर्ड किसी के नाम जुड़ता है तो हर कोई निराश होता है. ऐसा ही कुछ हाल है विराट कोहली का. आईपीएल 2023 के 32वें मैच राजस्थान के खिलाफ कोहली के नाम भी एक ऐसा ही अनचाहा रिकॉर्ड जुड़ गया है.

23 अप्रेल से पुरान हैं किंग का गोल्डन डक का नाता

23 अप्रेल. विराट कोहली के लिए बेहद खराब दिन.  किंग के आईपीएल करियर में ये सातवीं बार था जब वह पहली ही गेंद पर आउट हो गए. मगर 23 तारीख ज्यादा दुखदाई है. असल में ये लगातार तीसरी बार है, जब विराट कोहली IPL में 23 तारीख को खेले गए मैच में पहली ही गेंद पर आउट हुए. इससे पहले 2017 और 2022 में ऐसा हो चुका है.

ये भी पढ़ें: RCB vs RR, IPL 2023: ग्लेन मैक्सवेल-फाफ डु प्लेसिस की तूफानी पारी, राजस्थान के सामने 190 का टारगेट

बता दें, आरसीबी आरआर के खिलाफ हरी जर्सी में खेल रही है और पिछले कुछ सत्रों में विराट कोहली के लिए कपड़ों में बदलाव यादगार नहीं रहा है. पिछले साल भी, कोहली अपना खाता खोलने में असफल रहे और हरी जर्सी में एक गेंद पर आउट हो गए.

राजस्थान के सामने 190 का लक्ष्य

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी के लिए शुरुआत अच्छी नहीं रही लेकिन ग्लेन मैक्सवेल और फाफ डु प्लेसिस की तीसरे विकेट के लिए 127 रन की साझेदारी ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को चिन्नास्वामी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ एक बड़े टोटल तक पहुंचने में मदद की.

दोनों बल्लेबाजों ने धमाकेदार अर्धशतक जड़े. फाफ डु प्लेसिस ने 39 गेंदों पर 69 रनों की पारी खेली. वहीं, मैक्सवेल ने 44 गेंदों पर 77 रन जड़े. हालांकि अंतिम ओवरों में राजस्थान ने एक बार फिर दमदार कमबैक किया और लगातार विकेट चटकाया. फाफ और मैक्सवेल के आउट होने के बाद आरसीबी की पारी लड़खड़ाई जरूर मगर तब तक आरसीबी ने स्कोर बोर्ड पर एक बड़ा टोटल सेट कर लिया था. 20 ओवर के बाद आरसीबी ने 9 विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाए.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

4 minutes ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

19 minutes ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

1 hour ago

‘जेल में भी प्यार से देते हैं खाना…’ बिग बॉस में स्काउट पर भड़के सलमान खान

'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने स्काउट ओपी को काजी…

1 hour ago

काशी में लगेगी संस्कृति संसद: 3 हजार संत-विद्वान जुटेंगे, जेन-जी को मिलेगा अपनी बात रखने का मंच

Sanskriti Sansad 2026: काशी में 3 से 5 नवंबर तक आयोजित होने वाली संस्कृति संसद…

2 hours ago