खेल

IND vs AUS: RRR के ‘नाटू नाटू’ ने जीता ऑस्कर अवॉर्ड, सुनील गावस्कर ने बीच मैदान में किया डांस, देंखे वीडियो

Sunil Gavaskar shakes a leg to Naatu Naatu: पूरा भारत 13 मार्च, 2022 की सुबह एक शानदार न्यूज के साथ जागा. जब ब्लॉकबस्टर फिल्म RRR के लोकप्रिय गीत ‘नाटू-नाटू’ ने ऑस्कर ऑर्वड जीता. यह पहली बार था कि एक पूरी तरह से भारतीय प्रोडक्शन ने यह पुरस्कार जीता, और इस तरह इस खबर को इतिहास का नया हिस्सा माना गया. इस जीत पर पूरे देश ने जश्न मनाया जा रहा, और महान भारतीय सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर भी इसमें शामिल हुए, यहां तक ​​कि गाने पर थिरकते हुए नजर आए. स्टार स्पोर्ट्स तेलुगु चैनल पर, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट के पांचवें दिन की शुरुआत से पहले पूरी टीम ऑस्कर में ‘नाटू-नाटू’  की जीत का जश्न मना रही थी.

यह तब था जब सुनील गावस्कर मेजबानों में शामिल हुए. गावस्कर ने कहा, मैं बहुत खुश हूं कि ऐसा हुआ. पूरी आरआरआर टीम को बधाई. जिन्होंने गाने की रचना की, अभिनेता और इससे से जड़े सभी लोग. यह एक शानदार फिल्म थी.  गावस्कर ने आखिी में कहा, यह कई और पुरस्कारों में सबसे पहला है. भारतीय फिल्म ‘आरआरआर’ के गाने ‘नाटू नाटू’ ने अकादमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ मूल (ओरिजनल) गाने की श्रेणी में ऑस्कर जीत इतिहास रच दिया है. इस श्रेणी में गाने ‘नाटू नाटू’ ने फिल्म ‘टेल इट लाइक अ वुमन’ के गीत ‘अपलॉज’, ‘टॉप गन: मावेरिक’ के गीत ‘होल्ड माई हैंड’, ‘ब्लैक पैंथर: वाकांडा फॉरएवर’ के ‘लिफ्ट मी अप’ और ‘एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वन्स’ के ‘दिस इज़ ए लाइफ’ को मात दी.

ये भी पढ़ें: SL vs NZ: न्यूजीलैंड की जीत ने दी भारत को गुड न्यूज, आखिरी ओवर में श्रीलंका के खिलाफ कीवियों ने जीता टेस्ट मैच

तेलुगु गाने ‘नाटू नाटू’ के संगीतकार एम. एम. कीरावानी हैं और इसे आवाज काल भैरव और राहुल सिप्लीगुंज ने दी है. ‘नाटु नाटु’ का मतलब होता है ‘नाचना’. गीत अभिनेता राम चरण और जूनियर एनटीआर पर फिल्माया गया है, जिसमें उनके जोरदार नृत्य को भी काफी सराहना मिली है.

अहमदाबाद टेस्ट का आखिरी दिन

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का निर्णायक मुकाबला अहमदाबाद में खेला जा रहा है. आज इस मैच का आखिरी दिन है और अब यह मुकाबला ड्रॉ की तरफ बढ़ रहा है. हालांकि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारत ने जगह पक्की कर ली है.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

AISA अध्यक्ष Neha Bora की याचिका HC में खारिज, शांति बनाए रखने के मुचलके पर था विवाद

दिल्ली हाई कोर्ट ने AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की उस याचिका को खारिज कर दिया…

6 hours ago

सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में नया मोड़: दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म ‘दूसरा’ के मेकर्स को भेजा नोटिस

दिल्ली हाई कोर्ट ने पूर्व क्रिकेटर सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में फिल्म 'दूसरा'…

6 hours ago

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ कोर्ट में खिंचा मामला, राऊज एवेन्यु कोर्ट जल्द करेगा सुनवाई

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग वाली याचिका पर राऊज…

6 hours ago

सीएमडी उपेन्द्र राय की पहल से दोस्तोवस्की की रचना पर हिंदी नाटक का रूस में हुआ मंचन, IAC ने भेजा आभार संदेश

कला और साहित्य के माध्यम से भारत और रूस के बीच सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा…

7 hours ago

समुद्री व्यापार में बढ़ता दबदबा: देश के 45% से अधिक कंटेनर कार्गो पर APSEZ का रुतबा, मुंद्रा के विस्तार के साथ उठे सवालों के जवाब

गुजरात के कच्छ में स्थित मुंद्रा पोर्ट भारत के समुद्री व्यापार की रीढ़ बन चुका…

7 hours ago