देश

Weather Update: तपती गर्मी से मिलेगी राहत, दिनभर छाए रहेंगे बदल, हल्की बारिश के आसार

Weather Update: देश में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदलने वाला है. लोगो को तपती गर्मी से राहत मिल सकती है. वहीं मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है. कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है. हालांकि रविवार को भी दिन भर दिल्ली और एनसीआर में भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों की स्थिति बनी रही. शाम तक भी मौसम में कोई बदलाव नहीं हुआ. रविवार को सुबह से ही धूप खिली रही. अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

जबकि दिल्ली में हवा में नमी का स्तर 21 से 57 फीसदी रहा. दिल्ली में सबसे गर्म इलाका स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स रहा, जहां अधिकतम तापमान 42.4 और न्यूनतम 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग ने सोमवार को बादल छाए रहने की संभावना जताई है. दिल्ली एनसीआर में हल्की बारिश हो सकती है. वहीं मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को तापमान में गिरावट से गर्मी से राहत मिलने की संभावना है. शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।.

18-19 तक हो सकती है बारिश

आईएमडी के वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय ने शनिवार (15 अप्रैल) को समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि एक और पश्चिमी विक्षोभ आने वाला है, जिसका असर पड़ेगा. पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश की संभावना, मैदानी इलाकों में 18-19 तक बारिश हो सकती है. आज दिल्ली और आसपास के इलाकों में लू चलने की संभावना जताई गई. इसके बाद तापमान में कुछ कमी आएगी. मौसम फिर से बदलेगा. हाल ही में उत्तरी कर्नाटक, महाराष्ट्र में भारी बारिश हुई है.

ये भी पढ़ें- लखनऊ में आयोजित अंतरराष्ट्रीय बाल फिल्मोत्सव के समापन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय

इन राज्यों में अभी कुछ दिन बारिश की संभावना

जबकि पंजाब, उत्तरी हरियाणा और पश्चिमी राजस्थान में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में अगले कुछ दिनों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है. महाराष्ट्र के कई हिस्सों और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में आज हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. राजस्थान के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है.

Dimple Yadav

Recent Posts

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

10 minutes ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

22 minutes ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

36 minutes ago

हर महीने 9 तारीख को कांपेगा उत्तराखंड? बजेगा भूकंप का अलार्म, जानिए पूरा प्लान

उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…

59 minutes ago

शारदीय नवरात्रि के व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से बनाएं दूरी?

Navratri Vrat Rules: शारदीय नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक माता की पूजा-अर्चना और व्रत…

1 hour ago

‘तारीख पर तारीख’ से पाकिस्तान में टूटा सब्र, कोर्ट में ही वकील ने कर दिया बड़ा कांड

Pakistan Court Incident: पाकिस्तान के सिंध हाईकोर्ट की हैदराबाद सर्किट बेंच में 11 महीने से…

1 hour ago