खेल

CSK vs KKR: सीएसके ने कोलकाता को घर में ही दी पटखनी, धोनी ने जीत की हैट्रिक लगाई

CSK vs KKR, IPL 2023: कोलकाता नाइट राइडर्स रविवार को अपने घर ईडन गार्डन्स स्टेडियम में केवल टॉस जीत सकी क्योंकि बाकी हर चीज में जीत चेन्नई की हुई. चार बार की विजेता सीएसके के खिलाफ केकेआर की कोई भी रणनीति काम नहीं आई. पहले सीएसके के बल्लेबाजों ने कोलकाता की खूब धुनाई की. उसके बाद केकेआर के बल्लेबाजों ने भी चेन्नई के आगे घुटने टेक दिए.

236 रन के जवाब में केकेआर 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 186 रन ही जोड़ सकी. इसी के साथ एमएस धोनी की अगुवाई वाली टीम ने 49 रन से ये मुकाबला अपने नाम किया. इस पूरे मैच में चेन्नई का दबदबा दिखा. चाहे गेंदबाजी हो या बल्लेबाजी हर मोर्च पर धोनी की अगुवाई वाली सीएसके मजबूत दिखी.

धोनी ने जीत की हैट्रिक लगाई

ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में सीएसके ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 49 रनों से हरा दिया. इस जीत के साथ ही चेन्नई अंक तालिका में पहले नंबर पर आ गई है जो सीएसके फैंस के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है.

कोलकाता खे सामने था 236 का लक्ष्य

टीम ने अजिंक्य रहाणे, डेवोन कॉन्वे और शिवम दुबे की फिफ्टी के सहारे 4 विकेट पर 235 रन बनाए. चेन्नई के लिए इन दिनों सबसे बड़ा वरदान रहाणे का शानदार फॉर्म है.  अजिंक्य रहाणे ने महज 29 गेंदों में 6 चौके और 5 छक्के की मदद से 71 रनों की नाबाद तूफानी पारी खेली.

ये भी पढ़ें: IPL 2023: विराट कोहली ने लाइव मैच में फ्लाइंग किस किया, शर्म से लाल हुईं अनुष्का शर्मा

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

KKR: नीतीश राणा (C), जेसन रॉय, नारायण जगदीशन, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, डेविड वीजा, कुलवंत खेजरोलिया, सुयश शर्मा, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती.

CSK: महेंद्र सिंह धोनी (C), ऋतुराज गायकवाड़, डेवन कॉन्वे, अजिंक्य रहाणे, मोईन अली, अंबाती रायुडू, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, मथीसा पथिराना, तुषार देशपांडे, मनीश तीक्षणा.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

2 minutes ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

18 minutes ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

36 minutes ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

49 minutes ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

1 hour ago

हर महीने 9 तारीख को कांपेगा उत्तराखंड? बजेगा भूकंप का अलार्म, जानिए पूरा प्लान

उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…

1 hour ago