खेल

VIDEO: फ्लाइट में कैंडी क्रश खेलते दिखे माही, एयरहोस्टेस ने किया कुछ ऐसा देखते रह गए MS Dhoni

MS Dhoni VIDEO: इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपकी उम्र क्या है, कैंडी क्रश एक ऐसी गेम है जो सभी को पसंद आती है. इतना ही नहीं इस खेलने में इतना मजा आता है कि यह आपको घंटों तक अपने मोबाइल या टैब स्क्रीन से चिपकाए रख सकती है. अब, ऐसा लग रहा है कि हम अकेले नहीं हैं. क्रिकेटर एमएस धोनी भी अपने ख़ाली समय में इसे खेलना पसंद करते हैं. अब आप सोच रहे होंगे की हमें कैसे पता? दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया है जिसमें पूर्व भारतीय कप्तान को फ्लाइट में कैंडी क्रश खेलते हुए दिखाया गया है.

फ्लाइट में कैंडी क्रश खेलते दिखे माही

धोनी इंडिगो की फ्लाइट में थे जब उन्हें कैंडी क्रश खेलते हुए देखा गया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और हैशटैग कैंडी क्रश ने एमएस धोनी के साथ ट्विटर ट्रेंड सूची में जगह बना ली. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक इंडिगो एयर होस्टेस को एमएस धोनी के पास जाते हुए और उन्हें एक नोट के साथ चॉकलेट देते दिखाया गया है. इस दौरान धोनी को अपने टैबलेट पर कैंडी क्रश खेलते हुए देखा गया. एयर होस्टेस क्रिकेटर से कुछ देर बात करती है.

ये भी पढ़ें: Sai Sudharsan: 5 पारियों में से 4 में जमाई फिफ्टी, IPL के बाद TNPL में 21 साल के इस बल्लेबाज ने मचाया मैदान पर कोहराम

IPL 2024 खेल सकते है धोनी!

आईपीएल 2023 ट्रॉफी जीतने के बाद धोनी की 1 जून को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में घुटने की सर्जरी हुई थी. बता दें, इस सीजन उनकी इंजरी ने उन्हें काफी परेशान किया है. और, आईपीएल के अगले सीजन में उनके खेलने को लेकर सस्पेंस का कनेक्शन उनकी इस इंजरी और फिटनेस से भी है.  29 मई को पांचवी बार IPL खिताब जीतने पर धोनी ने कहा था- अगर आप मौका देखें तो रिटायरमेंट की घोषणा के लिए ये सबसे अच्छा समय है. मेरे लिए सबको धन्यवाद देते हुए रिटायर होना आसान है. जबकि 9 महीने कड़ी मेहनत करना और एक और IPL सीजन खेलना मुश्किल काम है. ये मेरी ओर से तोहफा होगा. ये मेरी बॉडी के लिए आसान नहीं होगा. ऐसे में एक सफल सर्जरी होने के बाद फैंस की उम्मीदें बढ़ गई है.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

1 hour ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

2 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

2 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

3 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

3 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

3 hours ago