Maha Navami Special: कुकर में झटपट बनाएं कंजक वाले मसालेदार काले चने
By Shubhra Rai
IPL Cheerleaders
IPL Cheerleaders: क्रिकेट का खेल कई बार अनावश्यक विवाद के कारण खराब हो जाता है. जहां एक तरफ आईपीएल 2023 की धूम है. वहीं सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो खेल को एक बार फिर शर्मसार कर रहा है. वैसे तो ये वीडियो करीब 10 दिन पुराना है लेकिन सोशल मीडिया पर अभी भी चर्चा में है. ये वीडियो जयपुर का बताया जा रहा है जहां एक दर्शक मैच के दौरान चीयरलीडर्स को चिढ़ाते देखा गया. बता दें, चीयरलीडर्स की तीन साल बाद वापसी हुई है. इससे पहले भी चीयरलीडर्स के साथ बदतमीजी की खबरें सामने आ चुकी है. अब आईपीएल-2023 के दौरान इसी तरह का एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में एक शख्स चीयरलीडर्स को परेशान कर रहा है. हालांकि इसमें उस शख्स का चेहरा नजर नहीं आ रहा.
‘मैच बाद में देख लेंगे, हम तो तुम्हें देखने आए हैं’..,
चीयरलीडर्स की ड्रेस देख ऐसा लग रहा है ये वीडियो राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइंटस के बीच हुए मैच का है. वीडियो में हालांकि जो शख्स बोल रहा है उसका चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है. पहले ये शख्स हैलो-हाइ करता है उसके बाद वो कहता है कि हम तो आपको ही देखने आए हैं मैच तो घर पर भी देख सकते हैं. इसके बाद ये इंसान बदतमीजी करते हुए कहता है कि चीयरलीडर्स उसे लाइन मार रही है.
ये भी पढ़ें: IPL 2023: मुंबई को हराने वाले LSG के Mohsin Khan का छलका दर्द, शेयर की इमोशनल स्टोरी
वायरल वीडियो ने नेटजाइन्स को प्रभावित नहीं किया है और उन्हें लगता है कि उस आदमी को तुरंत स्टेडियम से बाहर फेंक दिया जाना चाहिए था. कुछ प्रशंसकों को लगा कि आईपीएल में चीयरलीडर्स का कॉन्सेप्ट पूरी तरह से बंद हो जाना चाहिए क्योंकि कुछ लोग इसके लायक नहीं हैं.
आईपीएल में यह पहली बार नहीं है जब हमने चीयरलीडर्स को उत्पीड़न का सामना करते देखा है. इससे पहले भी सीज़न के दौरान, यहां तक कि खिलाड़ी भी चीयरलीडर्स को परेशान करने में शामिल थे. बता दें, COVID-19 प्रोटोकॉल के कारण चीयरलीडर्स को प्रतिबंधित कर दिया गया था, लेकिन नियमों में ढील के बाद चीयरलीडर्स ने वापसी की. मगर इस तरह की खबर इस लोकप्रिय टूर्नमाेंट को बदनाम करती है.
Dhule Dog Poisoning Case: महाराष्ट्र के धुले जिले के वाडीभोकर रोड स्थित सुशांत कॉलोनी इलाके…
यूपी में SIR के तहत 2 करोड़ नाम कटने और फाइनल लिस्ट आने के बाद…
Ambikapur News: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया…
प्रयागराज में यूपीपीएससी के इतिहास में पहली बार सुप्रीम कोर्ट के सेवारत न्यायमूर्ति विक्रम नाथ…
राजस्थान के भीलवाड़ा में आगूचा गांव के पास एक पिकअप गाड़ी में हुए जोरदार धमाके…
19 अक्टूबर 1910 को लाहौर (तब ब्रिटिश भारत, अब पाकिस्तान) में जन्मे सुब्रह्मण्यम चंद्रशेखर आधुनिक…