Bharat Express DD Free Dish

बरसापारा में कैरेबियाई तूफान! वेस्टइंडीज के 3 बल्लेबाजों ने ठोके शतक, भारत को दिया 406 रनों का पहाड़ जैसा टारगेट

India Vs West Indies ODI: जॉन कैंपबेल, कप्तान शाई होप और आमिर जंगू की शतकीय पारियों के साथ वेस्टइंडीज ने भारत के सामने दूसरे वनडे मुकाबले में जीत के लिए 406 रन का टारगेट रखा है. भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त हासिल करना चाहेगी.

west-indies-406-run-target-john-campbell-shai-hope-amir-jangoo-centuries-ind-vs-wi

वेस्टइंडीज के 3 बल्लेबाजों ने ठोके शतक

India Vs West Indies ODI: जॉन कैंपबेल, कप्तान शाई होप और आमिर जंगू की शतकीय पारियों के साथ वेस्टइंडीज ने भारत के सामने दूसरे वनडे मुकाबले में जीत के लिए 406 रन का टारगेट रखा है. भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त हासिल करना चाहेगी.

इससे पहले, वेस्टइंडीज ने 27 फरवरी 2019 को इंग्लैंड के खिलाफ 419 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 389 रन बनाए थे. वनडे इतिहास में सबसे बड़ा स्कोर (498/4) इंग्लैंड के नाम है, जिसने 17 जून 2022 को नीदरलैंड के खिलाफ इस मैच में 232 रन से जीत हासिल की थी.

बुधवार को बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी वेस्टइंडीज की सलामी जोड़ी के रूप में जॉन कैंपबेल और कीसी कार्टी पहले विकेट के लिए सिर्फ 37 रन की साझेदारी कर सके. कार्टी 9 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद कप्तान शाई होप ने मोर्चा संभाला.

कैंपबेल और होप ने मचाई तबाही

होप ने जॉन कैंपबेल के साथ दूसरे विकेट के लिए 79 गेंदों में 110 रन की साझेदारी करते हुए टीम का शतक पूरा करवाया. कैंपबेल 68 गेंदों में 5 छक्कों और 9 चौकों के साथ 101 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद शाई होप ने आमिर जंगू के साथ तीसरे विकेट के लिए 131 गेंदों में 182 रन जुटाकर टीम को 329 के स्कोर तक पहुंचाया. होप 94 गेंदों में 104 रन बनाकर आउट हुए. उनकी इस पारी में 3 छक्के और 8 चौके शामिल रहे.

शेरफेन रदरफोर्ड पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे, लेकिन खाता खोले बगैर पवेलियन लौट गए. इसके बाद रोस्टन चेज ने आमिर जंगू के साथ पांचवें विकेट के लिए 18 रन, जबकि कीमो पॉल के साथ छठे विकेट के लिए 21 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 350 के पार पहुंचा दिया. आमिर 77 गेंदों में 3 छक्कों और 13 चौकों के साथ 114 रन बनाकर आउट हुए. इनके अलावा, रोस्टन चेज ने 25 गेंदों में 29 रन की नाबाद पारी खेली. भारत की तरफ से गुरनूर बरार, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट झटके, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा को 1 विकेट हाथ लगा.

ये भी पढ़ें- लड़कों संग क्रिकेट से लॉर्ड्स में धमाल: जानिए छोटे से आदिवासी गांव की लड़की क्रांति गौड़ की प्रेरक कहानी

ये है भारत की प्लेइंग इलेवन

भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, रवींद्र जडेजा, आकिब नबी, गुरनूर बरार, कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा.

वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन: जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), अमीर जांगू, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, कीमो पॉल, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, जेडेन सील्स और विटेल लॉज.

(IANS के इनपुट पर आधारित)



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read