देश

राजस्थान का नया CM इस तारीख को तय होगा, पर्यवेक्षक नियुक्त होने के बाद JP नड्‌डा से मिले राजनाथ; BJP प्रदेशाध्यक्ष कराएंगे बैठक

Rajasthan CM News: राजस्थान में मुख्यमंत्री कौन होगा..? ये सवाल सियासत के गलियारों से लेकर आम आदमी तक हर किसी के मन में उठ रहा है. मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा के कयासों के बीच दिल्ली में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. चुनाव जीतने के कई दिनों बाद भाजपा ने आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सरोज पांडे और विनोद तावडे को राजस्थान के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है. वहीं, भाजपा के विधायक दल की बैठक रविवार को होगी.

रविवार, 10 दिसंबर को है..उस दिन भाजपा के विधायक दल की बैठक जयपुर में होनी प्रस्तावित है. उस बैठक में राजनाथ सिंह समेत तीनों पर्यवेक्षक मुख्यमंत्री के नाम को लेकर विधायकों का मन टटोलेंगे. उसके बाद 15 दिसंबर तक राजस्थान के नए मुख्यमंत्री की शपथ भी हो सकती है, क्योंकि 16 दिसंबर से मलमास शुरू हो रहा है.

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, राजस्थान में पर्यवेक्षकों की नियुक्ति के बाद आज शुक्रवार को ही राजनाथ सिंह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा की मुलाकात भी हो गई है. जेपी नड्‌डा और राजनाथ सिंह की मुलाकात को अहम माना जा रहा है.

कइयों का कहना है कि हाईकमान ने पर्यवेक्षक काे राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के लिए मैसेज दे दिया है. वहीं, संसद भवन में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने भी नड्‌डा और राजनाथ से मुख्यमंत्री के चयन और विधायक दल की बैठक को लेकर बातचीत की, ऐसी खबर भी आ रही है.

यह भी पढ़िए: ‘कांग्रेस ने आखिर कहां-कहां काली कमाई और नोट छिपाकर रखी हैं?’, झारखंड में ₹200 करोड़ मिलने पर अनुराग ठाकुर ने दागे सवाल

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिकाओं पर केंद्र सरकार, चुनाव आयोग और ज्ञानेश कुमार को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिकाओं पर केंद्र सरकार,…

34 seconds ago

फिल्मी स्टाइल या अतिरेक? स्कूटर स्टंट कर गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, आगे जो हुआ देख दंग रह गए लोग

मॉस्को में एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए बेहद अनोखे अंदाज में…

16 minutes ago

GST Reform: कारोबारियों के लिए आसान होगा GST अनुपालन, रिफंड होगा तेज; गिरफ्तारी के नियमों में भी बदलाव पर विचार

GST Reform Compliance Refund Process: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि GST सुधारों का अगला…

30 minutes ago

नंदीग्राम उपचुनाव मामले में कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान की याचिका से अलग हुए जस्टिस जॉयमाल्या बागची

नंदीग्राम उपचुनाव से कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान की याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट के…

30 minutes ago

‘1 रुपये में 4 किलोमीटर का सफर’, हीरो विडा ईवी की बंपर डिमांड

हीरो विडा इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री में अगस्त में 108% का उछाल आया है. मात्र…

43 minutes ago

नटराजासन करने से पहले जरूर करें ये 7 योगासन, बैलेंस और फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाने में मिलेगी मदद; जानें सही तैयारी

Natarajasana Preparatory Yoga Poses: नटराजासन एक कठिन बैलेंसिंग और बैकबेंड योगासन है, जिसे करने से…

47 minutes ago