Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

WPL Auction 2024: महिला प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन के लिए कितने बजे शुरू होगा ऑक्शन? कहां देख सकते हैं लाइव स्ट्रीमिंग

WPL के दूसरे सीजन से पहले कल यानी 9 दिसंबर को प्लेयर ऑक्शन आयोजित की जाएगी. 165 खिलाड़ियों ने अपने नाम दिए हैं.

WPL

डब्ल्यूपीएल (सोर्स-WPL)

WPL Auction 2024: महिला प्रीमियर लीग (WPL) के दूसरे सीजन से पहले कल यानी 9 दिसंबर को प्लेयर ऑक्शन आयोजित की जाएगी. कुल 165 महिला खिलाड़ियों ने ऑक्शन में शामिल होने के लिए अपने नाम दिए हैं. इसमें भारत से 104 खिलाड़ी हैं. जबकि 61 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं. इसमें भी एसोसिएट देशों की 15 खिलाड़ियों ने अपने नाम दिए हैं. डब्ल्यूपीएल के दूसरे सीजन का आगाज अगले साल फरवरी महीने के अंत तक हो सकता है.

दोपहर 3 बजे से शुरु होगा ऑक्शन की प्रक्रिया

टूर्नामेंट में खेलने वाली पांच टीमों में कुल 30 खिलाड़ियों के स्लॉट खाली हैं. पहले सीजन में मुंबई इंडियंस महिला टीम ने खिताब अपने नाम किया था. मुंबई में 9 दिसंबर को दोपहर 3 बजे से महिला प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन के लिए ऑक्शन की प्रक्रिया शुरू होगा. ऑक्शन का सीधा प्रसारण स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर किया जाएगा. इसके अलावा फैंस जियो सिनेमा पर ऑक्शन की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं.

मुंबई इंडियंस

महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन में हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में मुंबई इंडियंस महिला टीम ने खिताब अपने नाम किया था. इस समय मुंबई इंडियंस महिला टीम में इस समय कुल खिलाड़ियों की संख्या 13 है, जिसमें पांच विदेशी खिलाड़ी हैं. ऑक्शन में मुंबई इंडियंस एक विदेशी खिलाड़ी समेत कुल पांच खिलाड़ी को अपने टीम में शामिल कर सकती है. मुंबई के पर्स में 2.10 करोड़ रुपये शेष बचे हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital