खेल

Parshavi Chopra: करियर के लिए छोड़ना पड़ा पहला प्यार, तब जाकर हुआ वर्ल्ड कप का सपना साकार

Parshavi Chopra Profile: पार्श्वी चोपड़ा ने पहली बार ICC U19 महिला T20 विश्व कप टूर्नामेंट में टीम इंडिया के लिए सबसे अधिक विकेट झटके. दक्षिण अफ्रीका में मेगा इवेंट में नीली जर्सी पहनकर चोपड़ा ने छह मैचों में 11 विकेट लिए और टीम को चैंपियन बनने में मदद की. ICC U19 महिला T20 वर्ल्ड कप 2023 प्रतियोगिता से पहले बहुत से प्रशंसक पार्श्वी चोपड़ा की प्रतिभा और कौशल के बारे में नहीं जानते थे, लेकिन युवा लेग स्पिनर अब हाल ही में संपन्न टूर्नामेंट में अपने जबरदस्त फॉर्म के कारण एक लोकप्रिय नाम बन गई हैं.

अंडर-19 वर्ल्ड कप में पार्श्वी का सफर

टूर्नामेंट में अपनी फिरकी से फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट का ध्यान अपनी ओर खींचना इस गेंदबाज के लिए ज्यादा मुश्किल नहीं था. पार्श्वी ने भारत महिला अंडर-19 टीम के लिए छह मैच खेले. उन्होंने 3.66 की इकॉनमी रेट से टीम के लिए 11 विकेट लिए. विपक्षी बल्लेबाजों के लिए उनसे मुकाबला करना मुश्किल हो रहा था और शायद ही बल्लेबाज उनके खिलाफ बड़े शॉट खेलने में सफल रहे. चोपड़ा ने 11.4 की शानदार गेंदबाजी स्ट्राइक रेट बनाए रखी. उन्होंने टूर्नामेंट में कुछ मेडन ओवर भी फेंके, जबकि पोटचेफस्ट्रूम में श्रीलंका महिला U19 के खिलाफ उसका 4/5 का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन था.

ये भी पढ़ें: U-19 WC: चैंपियन बनने के बाद टीम इंडिया ने लगाए ठुमके, ‘काला चश्मा’ गाने पर किया डांस, ICC ने शेयर किया VIDEO

जैसा कि हमने पहले भी कहा, ICC U19 महिला T20 विश्व कप 2023 से पहले पार्श्वी क्रिकेट की दुनिया में एक जाना-पहचाना नाम नहीं थीं. चोपड़ा का जन्म 10 मई, 2006 को बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश में हुआ था. उनकी उम्र मात्र 16 साल और 265 दिन की है. माना जा रहा है कि आने वाले समय में वो भारतीय महिला टीम की अहम खिलाड़ी बनकर सामने आएंगी.

करियर के लिए छोड़ना पड़ा पहला प्यार

अब तक आपने कई ऐसे किस्से सुने होंगे जिसमें खिलाड़ियों के संघर्ष और उनकी कड़ी मेहनत की बात की गई होगी. लेकिन पार्श्वी की कहानी इससे थोड़ी अलग है. क्रिकेट के मैदान पर मिली इस कामयाबी के लिए पार्श्वी को काफी कुछ छोड़ना पड़ा जिसमें उनका पहला प्यार भी शामिल है. पार्श्वी अपने परिवार में इकलौती लड़की हैं और उन्होंने वो कामयाबी हासिल की जो कि उनके परिवार में कोई और नहीं कर पाया. बेटी की कामयाबी ने पूरे खानदान को जश्न मनाने का मौका दिया है. पार्श्वी के पिता ने कहा कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है जिसने अपने खेल से देश को वर्ल्ड चैंपियन बनाया है.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

जिन्ना के रास्ते पर चलने वाले नहीं हो सकते सरदार पटेल के सिपाही…राष्ट्रीय एकता दिवस पर बरसे सीएम योगी

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन्ना को…

2 hours ago

वकीलों की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली में Non BS6 Vehicle पर लगा बैन, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने मांगी राहत

दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 वाहनों पर लगने वाले प्रतिबंधों को लेकर सुप्रीम कोर्ट…

2 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी ने एकता नगर के रेन फॉरेस्ट और स्काईवॉक का अनुभव लेने का किया आह्वान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर स्थित रेन…

2 hours ago

CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी केरल कांग्रेस को पड़ेगी भारी! सुप्रीम कोर्ट ने वकील के पत्र को बनाया रिट याचिका

सुप्रीम कोर्ट ने सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ केरल कांग्रेस की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर…

2 hours ago

रिश्ता टूटने पर सहमति से बने यौन संबंध रेप नहीं: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा कि बालिगों के बीच सहमति से बने…

2 hours ago