खेल

Rishabh Pant का व्हाइट बॉल करियर खत्म? सिलेक्टर्स पर भड़के फैंस, बोले- ‘पंत ने क्या बिगाड़ा है’

Rishabh not a part of India’s T20I & ODI squads: टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को कथित तौर पर घुटने की चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ लिमिटेड ओवर की सीरीज से बाहर कर दिया गया है. पंत जिन्हें आखिरी बार बांग्लादेश में दो मैचों की टेस्ट सीरीज में देखा गया था, उन्हें मंगलवार 27 दिसंबर को घोषित दो लिमिटेड ओवर टीमों में से किसी में भी शामिल नहीं किया गया है. मगर क्या पंत के टीम से बाहर होने का कारण उनकी इंजरी है या कुछ और? ये सवाल फैंस के मन में भी हैं और भारतीय क्रिकेट फैंस ने सिलेक्टर्स पर जमकर निशाना साधा है.

टेस्ट में हिट पंत, वनडे-टी20 से बाहर

हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में ऋषभ पंत शानदार फॉर्म में थे. इस साल वो इस फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. मगर जब बात व्हाइट बॉल क्रिकेट की आती है तो पंत का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा. पंत को वनडे और टी-20 टीम में कई बार मौके मिले लेकिन वो फ्लॉप रहे.

ईशान किशन को हार्दिक पांड्या के नेतृत्व वाली भारत की T0I टीम में एकमात्र विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में चुना गया है. साथ ही झारखंड में जन्मे इस युवा क्रिकेटर को केएल राहुल के बाद 50 ओवर के फॉर्मेट के लिए टीम में शामिल किया गया है.

ये भी पढ़ें: IND vs SL: टी20 में हार्दिक को कमान, मुकेश कुमार को मिला चांस, राहुल का डिमोशन, नए साल में नए रंग में दिखेगी टीम इंडिया

खराब खेल या कारण कुछ और…

अब सवाल ये है कि टीम मैनेजमेंट ऋषभ पंत को लेकर क्या सोच रहा है. क्या पंत को अब सिर्फ टेस्ट क्रिकेट में शामिल किया जाएगा.? ऐसे कई सवाल अब उठ रहे हैं. टीम में विकेटकीपिंग के एक नहीं कई विकल्प हैं. संजू सैमसन और ईशान किशन का नाम इस लिस्ट में सबसे पहले है. इन दोनों बल्लेबाजों को पंत के मुकाबले कम मौके मिले, मगर फिर भी इन खिलाड़ियों ने अपनी काबिलियत शाबित की है.

सिलेक्टर्स पर भड़के फैंस, बोले- ‘पंत ने क्या बिगाड़ा है’

ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि ऋषभ पंत को खराब प्रदर्शन का खामियाजा उठाना पड़ा है. मगर एक रिपोर्ट के मुताबिक ऋषभ पंत इंजर्ड हैं, उनके घुटने में चोट लगी है इसलिए रिहैबिलिटेशन के लिए अगले हफ्ते बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में रिपोर्ट करने कहा गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Amit Kumar Jha

Recent Posts

चीन की घटती आबादी: भारत के लिए नया भू-राजनीतिक खतरा?

मिडिल ईस्ट फोरम के विशेषज्ञों के अनुसार, चीन की घटती आबादी और जनसांख्यिकीय संकट भारत…

33 minutes ago

होर्मुज में बर्बाद हुआ तेल: भारत का होता तो कब तक थमता देश? रेल, रसोई, सड़क, फ्लाइट से समझें आंकड़े

Hormuz Strait Tanker Explosion: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बारूदी सुरंग से टकराकर एक विशाल तेल…

49 minutes ago

अंतरिक्ष में चमकेगा भारत! 2563 करोड़ के GSAT-7C प्रोजेक्ट से मजबूत होगी वायुसेना

भारत अपनी सैन्य ताकत को अंतरिक्ष तक बढ़ा रहा है. रक्षा मंत्रालय ने 2,563 करोड़…

50 minutes ago

‘सेवा ही साधना है’, नवरात्रि पर गौतम अदाणी ने लिया गुरुदेव का आशीर्वाद, समाज सेवा पर दिया जोर

नवरात्रि के अवसर पर गौतम अदाणी ने दक्षिण गुजरात के श्रीमद राजचंद्र मिशन धरमपुर का…

56 minutes ago

लखनऊ में ‘सनातन विरोधी रावण’ पोस्टर से सियासी बवाल; अतीक-अखिलेश-राहुल एक साथ, मस्क-सोरोस तक निशाने पर

UP News: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी पोस्टर वार तेज हो…

1 hour ago