होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Women's Premier League 2023
WPL 2023 Auction: भारतीय महिला क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक दिन आ गया है और पहली महिला प्रीमियर लीग (WPL) की ऑक्शन सोमवार (13 फरवरी) को मुंबई के जियो कन्वेंशन सेंटर में होगी. दुनिया की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ियों के लिए यह ऑक्शन एक ऐतिहासिक दिन होगा. मीडिया अधिकार राइट्स नीलामी और पांच टीमों की बिक्री दोनों ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है. इस ऑक्शन में दुनियाभर की कुछ बड़ी महिला क्रिकेटर्स के नाम शामिल हैं. पांचों फ्रेंचाइजी के पर्स में एक समान 12-12 करोड़ रुपये होंगे. यानी ऑक्शन में कुल 60 करोड़ रुपये की बरसात होगी.
-नीलामी कब और कहां होगी?
2023 महिला प्रीमियर लीग की नीलामी सोमवार (13 फरवरी) को मुंबई के जियो कन्वेंशन सेंटर में होगी.
-2023 WPL नीलामी में कितने खिलाड़ियों पर बोली लगेगी?
WPL नीलामी में कुल 409 खिलाड़ी बिक्री होगी. 409 खिलाड़ियों में से 246 भारतीय और 163 विदेशी खिलाड़ी हैं जिनमें से 8 सहयोगी देशों की खिलाड़ी हैं. कुल कैप्ड खिलाड़ी 202, अनकैप्ड खिलाड़ी 199 और 8 सहयोगी देशों से हैं. पांच टीमों के पास अधिकतम 90 स्लॉट उपलब्ध हैं, जिनमें से 30 विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं. उन्होंने कहा, 50 लाख उच्चतम आरक्षित मूल्य है. जिसमें 24 खिलाड़ी उच्चतम ब्रैकेट में स्लॉट शामिल हैं. टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा और भारत की अंडर-19 टी20 विश्व कप विजेता कप्तान शेफाली वर्मा कुछ भारतीयों में से हैं. जिन्होंने खुद को उच्चतम ब्रैकेट में रखा है.
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: दूसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, ये धुरंधर गेंदबाज टीम से बाहर
-नीलामी में खिलाड़ियों का आधार मूल्य क्या है?
किसी भी खिलाड़ी का उच्चतम आधार मूल्य 50 लाख रुपये है. जिसमें कुल 24 खिलाड़ी शामिल हैं, जिनमें शीर्ष भारतीय और विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं. पांचों फ्रेंचाइजी के पर्स में एक समान 12-12 करोड़ रुपये होंगे. यानी ऑक्शन में कुल 60 करोड़ रुपये की बरसात होगी.
महिला IPL भारतीय क्रिकेट के लिए बेहद खास
ये पहला मौका होगा जब एक बड़े लेवल पर देश में महिला लीग खेली जाएगी. भारत में क्रिकेट सबसे लोकप्रिय खेल है लेकिन कहीं न कहीं वो पहचान महिला क्रिकेट को नहीं मिल पाई. मगर अब क्रिकेट बोर्ड और भारतीय महिला क्रिकेट टीम को उम्मीद है कि अब बदलाव का दौर शुरू हो गया है. बीते कुछ साल में ऐसा देखने को भी मिला है क्योंकि अब पहले के मुताबिक महिला क्रिकेट को अधिक लोकप्रियता मिलने लगी है.
हालांकि ये सफर तय करना महिला खिलाड़ियों के लिए बेहद मुश्किल रहा है. वर्ल्ड क्रिकेट में बीते कुछ साल में भारतीय महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है. यही कारण है की चाहे बीसीसीआई हो या फैंस हर किसी का ध्यान महिला क्रिकेट की ओर तेजी से बढ़ा है.
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए एनआरआई के नाम पर हाउसिंग लोन लेने…
केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर गैर-अनुसूचित कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन…
फिल्म 'उड़ता तीर' के प्रमोशन के लिए आयुष्मान खुराना और सारा अली खान के अटारी-वाघा…
Reality Show Truth: क्या रियलिटी शो सच में रियल होते हैं? MTV Roadies, ऋतिक वालिया…
China Science Campaign: चीन के कई बड़े शहरों में प्रमुख सार्वजनिक स्थानों से मशहूर हस्तियों…
अमेरिकी स्टार्टअप Marathon Fusion ने न्यूक्लियर फ्यूजन तकनीक से पारे को सोने में बदलने का…