देश

Delhi Metro Suicide: मयूर विहार फेज-1 मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदा शख्स, अस्पताल में मौत, मानसिक रूप से बीमार था

Delhi News: राजधानी दिल्ली में एक शख्स ने मेट्रो के आगे कूदकर अपनी जान दे दी. मामला मयूर विहार मेट्रो स्टेशन फेज-1 का है. जहां एक शख्स ने प्लेटफार्म नंबर-1 से मेट्रो के आगे छलांग लगा दी. जानकारी के मुताबिक, यह शख्स रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) का पूर्व कर्मचारी है और इससे पास से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है.

मृतक की पहचान वसुंधरा एन्क्लेव निवासी अजय लक्ष्मण पखाले (34) के रूप में हुई. पुलिस को करीब 1 बजकर 51 मिनट पर मयूर विहार मेट्रो स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर युवक के मेट्रो के सामने छलांग लगाने की जानकारी मिली. हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले शख्स को अस्पताल ले जाया जा चुका था लेकिन वहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मृतक के पास से बरामद कागजात के जरिए पहचान कर उसकी बहन को घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी गई.

‘DRDO में चार साल की थी नौकरी’

मृतक की बहन ज्योति फाखले ने बताया कि मृतक अजय लक्ष्मण पाखले IIT कानपुर से एम.टेक. की डिग्री हासिल की थी. उन्होंने चार साल तक रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) में नौकरी की. उसके बाद उन्होंने गेल में सीनियर मैनेजर की नौकरी ज्वाइन की. हालांकि, नवंबर 2022 में इस्तीफा दे दिया था.

यह भी पढ़ें-   Bihar News: शराब की तस्करी के लिए बनाया था कार में तहखाना, पुलिस की छापेमारी में खुलासा, हथियार भी बरामद

पूछताछ में जानकारी सामने आई कि मृतक की मानसिक रूप से स्थिति सही नहीं थी और अपोलो अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था और उसकी शादी नहीं थी. उसके सामान से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला. सीसीटीवी (CCTV) फुटेज की जांच में पता चला कि दोपहर के समय एक शख्स मेट्रो के सामने खुद ही कूद गया.

इससे पहले भी एक शख्स मेट्रो के आगे कूदकर किया था सुसाइड

बता दें कि इससे पहले भी शुक्रवार को पूर्वी दिल्ली के निर्माण विहार मेट्रो स्टेशन पर एक शख्स ने चलती मेट्रो के सामने कूद आत्महत्या कर ली थी. आनन-फानन में मेट्रो चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाए, लेकिन जब तक युवक मेट्रो की चपेट में आ गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

11 minutes ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

23 minutes ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

37 minutes ago

हर महीने 9 तारीख को कांपेगा उत्तराखंड? बजेगा भूकंप का अलार्म, जानिए पूरा प्लान

उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…

1 hour ago

शारदीय नवरात्रि के व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से बनाएं दूरी?

Navratri Vrat Rules: शारदीय नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक माता की पूजा-अर्चना और व्रत…

1 hour ago

‘तारीख पर तारीख’ से पाकिस्तान में टूटा सब्र, कोर्ट में ही वकील ने कर दिया बड़ा कांड

Pakistan Court Incident: पाकिस्तान के सिंध हाईकोर्ट की हैदराबाद सर्किट बेंच में 11 महीने से…

1 hour ago