होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Harmanpreet Kaur
WPL 2023 Schedule: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मुंबई में महिला प्रीमियर लीग नीलामी के समापन के बाद महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2023 के कार्यक्रम की घोषणा की. गुजरात जायंट्स सीजन के पहले मैच में 4 मार्च को मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी. फाइनल 26 मार्च को खेला जाएगा. BCCI ने मंगलवार को टूर्नामेंट के पहले सीजन के कार्यक्रम की घोषणा की है. पहले सीजन में कुल 20 लीग मैच और दो प्लेऑफ मैच आयोजित होगा, जो 23 दिनों के भीतर खेले जाएंगे. लीग में पांच टीमें हैं, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात जायंट्स, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और यूपी वारियर्स शामिल हैं.
ऐसा होगा शेड्यूल
टूर्नामेंट में कुल चार डबल हेडर होंगे. वहीं, पहला मैच 03:30 बजे से शुरू होगा और सभी शाम के मैच 7: 30 बजे से शुरू होंगे. बीसीसीआई ने मीडिया विज्ञप्ति में कहा कि मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम और ब्रेबोर्न स्टेडियम में कुल 11 मैच होंगे. लीग चरण का अंतिम मैच यूपी वारियर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 21 मार्च को सीसीआई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा. एलिमिनेटर 24 मार्च को डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा. महिला प्रीमियर लीग 2023 का फाइनल 26 मार्च को ब्रेबोर्न स्टेडियम में होगा. शेड्यूल की घोषणा मुंबई में डब्ल्यूपीएल प्लेयर नीलामी के समापन के एक दिन बाद हुई है. लीग के पहले सीजन के लिए पांच फ्रेंचाइजी ने अंतरराष्ट्रीय और घरेलू सर्किट में कुछ सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं को हासिल करने के लिए अपना पैसा खर्च किया है.
ये भी पढ़ें: WPL 2023: भारत ने पाकिस्तान को दिया झटका, बाबर आजम से भी डबल हुई Smriti Mandhana की सैलरी
भारत की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना विमेंस प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली खिलाड़ी बनीं. उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 3.40 करोड़ में खरीदा. पांच फ्रेंचाइजियों ने कुल 87 खिलाड़ियों को 59.50 करोड़ में खरीदा. गुजरात जायंट्स, आरसीबी और मुंबई इंडियंस ने 18-18 खिलाड़ी खरीदे, जबकि दिल्ली ने 17 खिलाड़ियों को शामिल किया. वहीं यूपी वॉरियर्स ने 16 खिलाड़ियों को नीलामी में खरीदा.
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में तालमेल बनाकर…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यापार…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक…
Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi: कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर,…
Aaj Ka Rashifal Tula Rashi: तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन पारिवारिक…