खेल

WPL 2023: RCB का खाता खुला, यूपी को 5 विकेट से हराया, स्मृति मंधाना बल्ले से फिर फ्लॉप

UPW-W vs RCB-W, Match Highlights: कनिका आहूजा ने 30 गेंदों में 46 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली. जबकि ऋचा घोष ने 32 गेंदों में नाबाद 31 रनों की पारी खेल अपनी टीम को यूपी के खिलाफ पांच विकेट से जीत दिलाई. आरसीबी की यह पहली जीत है, जो उसे टूर्नामेंट में भी जिंदा रखेगी. 136 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम की शुरुआत खराब रही थी क्योंकि स्मृति मंधाना का खराब प्रदर्शन बार-बार टीम को परेशान कर रहा है. लेकिन इस मुकाबले में बेंगलुरु के गेंदबाज ने घातक गेंदबाजी की और यूपी के बल्लेबाजों को हाथ खोलने का मौका नहीं दिया. स्कोर बोर्ड पर छोटा टारेगट था जिसका पूरा फायदा उठाते हुए आरसीबी ने इस मैच को जीत लिया.

यूपी को 5 विकेट से हराया

टॉस जीतकर आरसीबी ने पहले गेंदबाजी करना का फैसला लिया. यह मैच आरसीबी के लिए करो या मरो का मुकाबला था क्योंकि ये हार उन्हें टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा सकती थी. इस मौके का पूरा फायदा उठाते हुए आरसीबी गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी की और यूपी के बल्लेबाजों पर खूब प्रेशर डाला. यूपी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हेरिस-दीप्ति की अर्धशतकीय साझेदारी के दम पर 135 रन बनाए. जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की शुरुआत तो अच्छी नहीं रही लेकिन 136 रनों का टारगेट बेंगलुरु ने 18 ओवर में 5 विकेट पर हासिल कर लिया.

ये भी पढ़ें: VIDEO: 20 सेकंड के वीडियो ने मचाई धूम, धोनी के ‘No-look’ SIX ने मचाया गदर

स्मृति मंधाना बल्ले से फिर फलॉप

RCB ने अब तक 6 मैच खेले हैं, जिसमें से उन्हें पांच में हार मिली है और महज 1 मैच टीम ने जीता है. फैंस को टीम की हार का तो दुख है ही, लेकिन उनके लिए उससे भी बड़ा दुख है स्मृति का फ्लॉप शो जो टीम की हार का सबसे बड़ा कारण है. इन छह ही मैचों में न सिर्फ कप्तानी बल्कि स्मृति मांधना बल्ले से भी नाकाम दिखी. 6 मैचों में उनक बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं आया. सारे मैचों में बनाए रनों को मिला भी दें तो भी उनके कुल जमां 100 रन नहीं होते.

वुमेन प्रीमियर लीग की जब बात उठी तो महिला क्रिकेट में शुमार की कुछ बड़े खिलाड़ियों का नाम सबसे आगे था. उनमें से ही एक थीं स्मृति मांधना. ये वो खिलाड़ीं है जो भारतीय महिला क्रिकेट के लिए बेहद खास है. उनकी काबिलियत, हुनर और खेल की दुनिया मुरीद है. मगर WPL 2023 में उनके परफॉर्मेंस की बारी आई तो टांय-टांय फुस्स दिख रही हैं. चल रहे महिला लीग में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की हार का सिलसिला तो बुधवार को यूपी के खिलाफ छठे मुकाबले में टूट गया.अब फैंस को इंतजार है मंधाना के बल्ले से धमाकेदार पारी का.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

दिवाली-छठ पर घर जाना हुआ आसान, रेलवे ने चलाईं 5 नई पूजा स्पेशल ट्रेनें

Diwali Special Trains: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे…

17 minutes ago

US में 7 मुस्लिम सांसद बने चर्चा का केंद्र, भारत समेत दुनिया की संसदों में कितनी है मुस्लिम भागीदारी?

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में 7 मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर संसद में जगह…

54 minutes ago

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने लिया संन्यास, 23 साल बाद पुर्तगाल की नंबर-7 जर्सी को कहा अलविदा

Cristiano Ronaldo Retirement: 23 साल तक पुर्तगाल के लिए खेलने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने…

1 hour ago