‘600 फीट गहरे बोरवेल से भी पानी की एक बूंद नहीं’ महाराष्ट्र के नंदुरबार में सूखे से उजड़ रहे किसानों के खेत
Nandurbar Drought Crisis: महाराष्ट्र का नंदुरबार इलाका भयंकर सूखे से गुजर रहा है. फसलों को बचाने के लिए विनोद जाधव पाटिल ने एक-दो नहीं, बल्कि चार बोरवेल खोदे. हर बोरवेल करीब 600 फीट गहरा होने के बावजूद, उन्हें पानी की एक बूंद भी नहीं मिली. पानी मिलने की उम्मीद में उन्होंने बोरवेल खोदने और पानी ढूंढने में करीब तीन लाख रुपये खर्च कर दिए.







