Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

Amit Shah

असम के विश्व प्रसिद्ध काजीरंगा में हुए भीषण सड़क हादसे में कई लोगों की मौत के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गहरा शोक व्यक्त किया.

Sanjay Nishad Meets Amit Shah: निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने नई दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर निषाद समाज से जुड़े मुद्दों और पार्टी पदाधिकारियों की मांगों पर चर्चा की. बैठक में 2027 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में BJP के साथ मिलकर चुनाव लड़ने, जीत की रणनीति और राजनीतिक समीकरणों पर भी बातचीत हुई.

चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत शुक्रवार, 13 नवंबर को नहाय-खाय के पावन अनुष्ठान के साथ हो गई. व्रतियों ने स्नान और सात्विक भोजन के साथ पर्व की शुरुआत की.केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देशवासियों और छठ व्रतियों को शुभकामनाएं देते हुए छठी मैया से सभी के सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की.

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले भाजपा ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं. अमित शाह के नेतृत्व में पार्टी सभी 70 विधानसभा सीटों पर संगठन मजबूत करने और चुनावी अभियान को धार देने की तैयारी में है.

Zakir Naik IRF Ban Extended: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व वाले गृह मंत्रालय ने जाकिर नाइक के संगठन इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (IRF) पर UAPA के तहत प्रतिबंध 5 साल के लिए बढ़ाया. जानिए वजहें

CII Partnership Summit 2026: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 12 नवंबर को विशाखापत्तनम में 31वें CII पार्टनरशिप समिट 2026 के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. इसके बाद वे वीमेन एंड ग्रोथ समिट 2026 में भी हिस्सा लेंगे. मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू अमित शाह से राज्य के मुद्दों पर चर्चा करेंगे. वहीं, चिराग पासवान और प्रह्लाद जोशी के साथ खाद्य प्रसंस्करण इकाइियों और अन्य विकास संबंधी विषयों पर बैठक करेंगे.

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले भाजपा ने संगठन को मजबूत करने के लिए बड़ा अभियान शुरू किया है. पार्टी ने सभी 403 विधानसभा सीटों पर प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है.

भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय जी की पुण्यतिथि पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने काशी हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना और समाज सुधार में महामना के योगदान को याद किया.

Fertilizer Subsidy 2026: केंद्र सरकार ने रबी सीजन 2026-27 के लिए फॉस्फेटिक और पोटाश (P&K) उर्वरकों पर 62,370.02 करोड़ रुपये की सब्सिडी को मंजूरी दी है, जो पिछले सीजन से 24,417.73 करोड़ रुपये अधिक है. डीएपी और एनपीकेएस समेत सभी P&K खादों पर 1 अक्टूबर 2026 से 31 मार्च 2027 तक सब्सिडी मिलेगी. अमित शाह ने किसानों को किफायती दरों पर खाद उपलब्ध कराने के फैसले की सराहना की.

Amit Shah: गुजराती नववर्ष के मौके पर अहमदाबाद में अमित शाह के आवास का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें गृह मंत्री अपने छोटे पोते का हाथ पकड़कर उसकी जिद पूरी करते नजर आ रहे हैं.