Urdu Conclave 2026

CM Yogi

सुप्रीम कोर्ट ने संभल की शाही जामा मस्जिद के कुएं से जुड़े मामले में उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया और दो सप्ताह में जवाब देने को कहा. कोर्ट ने मस्जिद के कुएं पर यथास्थिति बनाए रखने की मांग पर सुनवाई की और नगरपालिका की पूजा से संबंधित अधिसूचना पर रोक लगा दी.

सीएम योगी ने पिछले साल दिसंबर में विधानसभा में संभल के भस्म शंकर मंदिर का मुद्दा उठाया. सीएम योगी के इन सवालों के बाद प्रशासन दंगे की फाइल खोलने की तैयारी कर रहा है.

प्रयागराज में योगी सरकार ने मियावाकी तकनीक से 56,000 वर्ग मीटर का ऑक्सीजन बैंक तैयार किया है. नगर निगम ने 10 से ज्यादा स्थानों पर पौधरोपण कर कचरे के ढेर को घने वन में बदल दिया, जो पर्यावरण संरक्षण और ग्लोबल वार्मिंग से बचाव में सहायक होगा.

महाकुम्भ 2025 के लिए गंगा और यमुना की सुरक्षा और निगरानी के लिए योगी सरकार ने लगभग 4 हजार जल पुलिस जवानों को तैनात किया है. इन जवानों को अंडर वाटर ड्रोन, सोनार सिस्टम और आपातकालीन परिस्थितियों के लिए लाइफबॉय और मोटर बोट जैसे अत्याधुनिक उपकरण दिए गए हैं.

mahakumbh 2025: गोवर्धनमठ पीठाधीश्वर स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ ने महाकुंभ की व्यवस्थाओं के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की सराहना की. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन से धर्मावलंबियों का मनोबल बढ़ा है और प्रदेश को महाकुंभ में अनुष्ठान का पुण्य मिलेगा.

उत्तर प्रदेश की राजनीति में इन दिनों मंदिरों की खोज और खुदाई को लेकर बहस छिड़ी हुई है. अखिलेश यादव ने रविवार को मीडिया से बातचीत में दावा किया कि लखनऊ स्थित सीएम आवास के नीचे शिवलिंग है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर आंबेडकर विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि इन पार्टियों ने हमेशा दलितों और वंचितों के अधिकारों का हनन किया है.

MahaKumbh 2025: महाकुंभ की तैयारियों के तहत प्रयागराज के साथ-साथ अयोध्या, वाराणसी और चित्रकूट धाम में भी प्रमुख धार्मिक स्थलों पर सुविधाओं का विकास किया जा रहा है.

लखनऊ में 'अटल युवा महाकुंभ' का आयोजन भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में किया गया. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया.

CM योगी ने आज प्रयागराज में महाकुम्भ से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की, आवश्यक कार्यों को तय टाइमलाइन पर पूरा करने पर जोर दिया. मेला क्षेत्र में 24×7 पेयजलापूर्ति के लिए पाइपलाइनें बिछेंगी.