Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

INDIA Bloc

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने आरोप लगाया है कि बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव संविधान के नाम पर जनता के बीच झूठ का भ्रम फैला रहे है।शाहनवाज हुसैन ने ये भी आरोप लगाया कि अब राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी भी बिहार में कांग्रेस के लिए जमीन तलाश रही हैं। कई अहम मामलों पर भारत एक्सप्रेस संवाददाता आशुतोष कुमार से बातचीत करते हुए शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बिहार के लोग कांग्रेस और आरजेडी के झांसे में नहीं आएंगे और इस बार NDA को 215 से ज्यादा सीटें मिलेगी…

आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने स्पष्ट कर दिया है कि वह इंडिया गठबंधन से कांग्रेस को बाहर निकालने की कोशिश करेंगे, क्योंकि कांग्रेस उनकी पार्टी पर लगातार हमलावर है.

भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने संसद परिसर में सोनिया गांधी और सोरेस का पोस्टर लहराया है. जिस पर लिखा है सोरेस से रिश्ता क्या है सोनिया गांधी जवाब दें.

कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्ष ने मंगलवार को राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया. इस प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने वालों में कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी, डीएमके और राजद के सांसद शामिल थे.

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के खिलाफ विपक्षी दलों द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाया जाना राजनीति के उच्च स्तर पर एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम है. हालांकि वास्तविकता यह है कि इस प्रस्ताव के पास सफलता की संभावना बेहद कम है.

TMC सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने INDIA गठबंधन का नेतृत्व करने की इच्छा जताई है. उनकी इस इच्छा का राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने समर्थन किया है.

झारखंड विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 41 है. यहां पहले चरण में 13 नवंबर को 43 सीटों पर मतदान हुआ था, जबकि दूसरे चरण में एक सप्ताह बाद 20 नवंबर को 38 सीटों पर मतदान हुआ था.

इंडिया ब्लॉक का कहना है कि यह संसदीय परंपरा के खिलाफ लिया गया निर्णय है. कांग्रेस का कहना है कोडिकुन्निल सुरेश को प्रोटेम स्पीकर बनाया जाना चाहिए था, उनकी वरिष्ठता नजरअंदाज की गई है.

भाजपा से मुकाबला करने और 2024 के लोकसभा चुनावों में उसे हराने के लिए भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन (INDIA) के बैनर तले 28 विपक्षी दल एक साथ आए हैं.