Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

pm modi

Pm Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने इस पर्व को निराशा पर उम्मीद और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक बताया. उन्होंने लोगों से सकारात्मक सोच अपनाने, आपसी सद्भाव बनाए रखने की अपील की.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के खूंटी जिले में एक सड़क दुर्घटना के दौरान सात लोगों की मौत पर दुख जताया है. उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से सभी देशवासियों को धनतेरस की शुभकामनाएं दी हैं. पीएम ने सुभाषित साझा कर भगवान धन्वन्तरि को प्रणाम किया है.

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा है. इस अवसर पर बड़े उत्सव के रूप में कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं बिहार की धरती पर आकर इस उत्सव में शामिल होंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनके प्रदर्शन की सराहना की. उन्होंने कहा कि भारतीय पैरा एथलीट्स ने 114 पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है और अब लक्ष्य लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 होना चाहिए.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को नीति आयोग के नवनियुक्त नेतृत्व के साथ बैठक करेंगे. इस बैठक में नीतिगत पहलों की समीक्षा की जाएगी और 2047 तक 'विकसित भारत' के विजन को हासिल करने के लिए सरकार के रोडमैप पर चर्चा होगी.

केंद्र सरकार ने 2,814 करोड़ रुपये की 'महत्वपूर्ण खनिज प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए पूंजीगत व्यय सहायता योजना' को मंजूरी दी है. पीएम मोदी ने कहा कि इससे लिथियम, निकेल और कोबाल्ट जैसे महत्वपूर्ण खनिजों के मामले में भारत की आयात पर निर्भरता घटेगी और घरेलू उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार को फोन कर उनकी तबीयत का हाल जाना. अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पवार मुंबई लौट गए हैं, जबकि इस बातचीत ने महाराष्ट्र की राजनीति में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली में एशियन पैरा गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय दल से मुलाकात करेंगे. भारत ने जापान में आयोजित प्रतियोगिता में रिकॉर्ड 114 पदक जीतकर इतिहास रचते हुए मेडल टैली में चौथा स्थान हासिल किया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने 4,371.10 करोड़ रुपये की 'विस्तार' योजना को मंजूरी दी है. यह योजना देश की सांख्यिकीय प्रणाली को आधुनिक, एआई-रेडी और रियल टाइम डेटा आधारित बनाने के साथ 8वीं आर्थिक जनगणना आयोजित करने में मदद करेगी.

Latest