Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

भारत-नेपाल के बीच 8 समझौते साइन, पीएम मोदी ने दी 25 हजार करोड़ की सौगात; बैठक में और क्या हुआ?

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह भारत के दौरे पर हैं. आज पीएम मोदी से मिलाकात के बाद दोनों नेताओं ने एक साझा प्रेस कॉन्फेंस की है. आइये जानें इसमें दोनों नेताओं ने क्या बताया?

pm-modi-assistance-nepal-pm-balen-shah-india-visit-pciupdate

पीएम मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के भारत दौरे के अवसर पर नेपाल को 24 हजार करोड़ नेपाली रुपये की मदद देने की घोषणा की है. पीएम ने कहा कि बालेन शाह का पहला द्विपक्षीय विदेश दौरा भारत का होना दोनों देशों के बीच की गहरी मित्रता को दर्शाता है. इससे पहले राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री मोदी ने बालेन शाह को गले लगाकर उनका आत्मीय स्वागत किया. दोनों नेताओं के बीच लगभग 100 मिनट तक द्विपक्षीय बैठक चली, जिसमें आपसी सहयोग को नई ऊंचाइयों पर ले जाने पर विस्तार से चर्चा हुई.

इस दौरान दोनों प्रधानमंत्रियों ने महाकाली नदी पर मोटर पुल समेत कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी. प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी घोषणा की कि भारत नेपाल को कांडला और पारादीप बंदरगाहों तक पहुंच प्रदान करेगा, तथा दोनों देशों के बीच सड़क, रेल और सीमा संपर्क को और मजबूत किया जाएगा, जिससे व्यापार और आवाजाही सुगम हो सके.

‘नेपाल के बिना भारत के राम और हमारा धाम भी अधूरा है’

दोनों देशों के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रिश्तों पर प्रकाश डालते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच केवल पड़ोसी देशों का संबंध नहीं है, बल्कि दोनों का इतिहास, संस्कृति और परंपराएं एक-दूसरे से गहराई से जुड़ी हैं तथा दोनों देशों के लोगों के बीच सदियों पुराने संबंध हैं.

वर्ष 2018 की अपनी जनकपुर यात्रा को स्मरण करते हुए उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल का रिश्ता भगवान राम और माता सीता से भी जुड़ा है, क्योंकि जनकपुर को माता सीता की जन्मस्थली और अयोध्या को भगवान राम की नगरी माना जाता है. इसी धार्मिक और सांस्कृतिक जुड़ाव का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि “नेपाल के बिना भारत के राम अधूरे हैं” और “नेपाल के बिना हमारा धाम भी अधूरा है”.

भारत और नेपाल के बीच 8 समझौते साइन

  • फॉरेंसिक विज्ञान में सहयोग: गुजरात के गांधीनगर स्थित राष्ट्रीय फॉरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय और नेपाल पुलिस के अपराध जांच विभाग के बीच पढ़ाई और शोध के क्षेत्र में सहयोग होगा.
  • पुलिस प्रशिक्षण: भारत के राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय और नेपाल की राष्ट्रीय पुलिस अकादमी के बीच प्रशिक्षण को लेकर समझौता हुआ है.
  • प्रशासनिक अधिकारियों की ट्रेनिंग: भारत का नेशनल सेंटर फॉर गुड गवर्नेंस और नेपाल का एडमिनिस्ट्रेटिव स्टाफ कॉलेज मिलकर नेपाली सरकारी अधिकारियों को प्रशिक्षण देंगे.
  • आयुर्वेद और पारंपरिक चिकित्सा: दोनों देश आयुर्वेद और उपचार की अन्य पारंपरिक पद्धतियों के क्षेत्र में आपसी सहयोग करेंगे.
  • सैटेलाइट संचार: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और नेपाल के सूचना एवं संचार मंत्रालय के बीच दक्षिण एशिया सैटेलाइट के उपयोग हेतु सैटेलाइट संचार नेटवर्क विकसित करने पर समझौता हुआ है.
  • शहरी विकास: दोनों देश टिकाऊ शहरी विकास के क्षेत्र में तकनीकी सहयोग को आगे बढ़ाएंगे.
  • स्वास्थ्य और चिकित्सा: भारत और नेपाल स्वास्थ्य सेवाओं तथा चिकित्सा के क्षेत्र में मिलकर काम करेंगे.
  • पशुपालन और मछली पालन: दोनों देश पशुपालन और मत्स्य पालन के विकास के लिए संयुक्त रूप से सहयोग करेंगे.

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह का पहला द्विपक्षीय विदेश दौरा भारत के लिए चुनना और पीएम मोदी द्वारा 24 हजार करोड़ नेपाली रुपये की सहायता, बंदरगाहों तक पहुंच तथा 8 महत्वपूर्ण समझौतों की घोषणा दोनों देशों के संबंधों में एक नए और मजबूत अध्याय की शुरुआत है. यह साझेदारी न केवल सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को संजोने वाली है, बल्कि बुनियादी ढांचे, तकनीक, सुरक्षा और व्यापार के माध्यम से पूरे क्षेत्र के साझा विकास को भी नई गति प्रदान करेगी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism