Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

aaj ka rashifal

Aaj Ka Rashifal 3 October 2026: शनिवार को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का 12 राशियों पर क्या असर होगा? जानें मेष से मीन तक करियर, धन, परिवार और रिश्तों का राशिफल.

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कार्यस्थल पर बदलाव और नए तरीके अपनाने की जरूरत पड़ सकती है. मेहनत बढ़ेगी, लेकिन लाभ मिलने के संकेत हैं. कारोबार में नई डील के अवसर बन सकते हैं, जबकि बढ़ते खर्च और वाहन चलाते समय सावधानी रखना जरूरी होगा.

Aaj Ka Rashifal Vrish Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज पुराने अटके कामों में तेजी आएगी और वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से कोई महत्वपूर्ण काम आगे बढ़ सकता है. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, बचत के नए प्रयास सफल हो सकते हैं, जबकि प्रेम संबंधों में गुस्से से बचकर संवाद करना बेहतर होगा.

Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज रवि योग नए प्रयासों को आगे बढ़ाने का मौका देगा, लेकिन भद्रा के प्रभाव से मन थोड़ा बोझिल रह सकता है. करियर में सहकर्मियों का अपेक्षित सहयोग नहीं मिलेगा, जबकि धन के फैसलों में सावधानी और प्रेम जीवन में संवाद जरूरी रहेगा.

Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: आज आपका मिलनसार और मददगार स्वभाव लोगों के बीच सम्मान बढ़ा सकता है. लंबे समय से अटके कामों में भी धीरे-धीरे प्रगति होगी. करियर में नए अवसर मिल सकते हैं और आर्थिक स्थिति सुधारने के प्रयास सफल होने के संकेत हैं, लेकिन कार्यस्थल पर वाणी में संयम जरूरी है.

Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: सिंह राशि वालों के लिए आज कामकाज में आगे बढ़ने के अवसर बन सकते हैं, लेकिन आसपास के लोगों के विरोध से सावधान रहना होगा. नौकरी में नया काम मिल सकता है, आमदनी के मौके बनेंगे, जबकि शनि के प्रभाव से खर्च और थकान बढ़ने के संकेत हैं.

Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi: कन्या राशि वालों के लिए आज आगे बढ़ने के नए रास्ते खुल सकते हैं, लेकिन भद्रा के कारण कुछ योजनाओं में बदलाव करना पड़ सकता है. करियर में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, जबकि धन संबंधी फैसलों में सावधानी और प्रेम-परिवार के मामलों में धैर्य रखने की सलाह है.

Aaj Ka Rashifal Tula Rashi: तुला राशि वालों के लिए आज का दिन पुरानी बातों को पीछे छोड़कर नई शुरुआत करने का है. अटके कामों में तेजी आने के संकेत हैं. बिजनेस और नौकरी में दोस्तों, सहकर्मियों व वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। धन, प्रेम और पारिवारिक मामलों में भी राहत के संकेत हैं.

Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज व्यतिपात योग के कारण किसी की बात भ्रमित कर सकती है. कागजी काम और जरूरी फैसलों में सावधानी बरतें. पार्टनर से मतभेद और बढ़ते खर्च की स्थिति बन सकती है. दोपहर बाद छोटी यात्रा या जरूरी मुलाकात का योग रहेगा.

Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi: धनु राशि वालों के लिए आज नए लोगों से जुड़ने और साथ मिलकर काम शुरू करने के मौके बन सकते हैं. कार्यक्षेत्र में विरोध के बावजूद आत्मविश्वास बना रहेगा. बिजनेस में साझेदारी की बातचीत आगे बढ़ सकती है और संपत्ति या किसी जरूरी वस्तु की खरीदारी का योग बन सकता है. प्रेम और परिवार में सहयोग मिलेगा.