Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Aakash Anand Apology

मायावती ने एक्स पर लिखा, "आकाश आनंद द्वारा एक्स पर आज अपने चार पोस्ट में सार्वजनिक तौर पर अपनी गलतियों को मानने और सीनियर लोगों को पूरा आदर-सम्मान देने के साथ ही अपने ससुर की बातों में भविष्य में नहीं आकर बसपा और आंदोलन के लिए जीवन समर्पित करने के मद्देनजर इन्हें एक और मौका दिए जाने का निर्णय किया गया है."

बहुजन समाज पार्टी से निष्कासित उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा मुखिया मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने उनसे माफी मांग ली है. इसके साथ ही उन्होंने बसपा में काम करने की इच्छा भी जाहिर की है.