Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

बसपा से निष्कासित आकाश आनंद ने मायावती से मांगी माफी, कहा- ससुराल वालों को बाधा नहीं बनने दूंगा

बहुजन समाज पार्टी से निष्कासित उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा मुखिया मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने उनसे माफी मांग ली है. इसके साथ ही उन्होंने बसपा में काम करने की इच्छा भी जाहिर की है.

Aakash Anand

आकाश आनंद को बनाया गया बसपा का चीफ कोआर्डिनेटर.

बहुजन समाज पार्टी से निष्कासित उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा मुखिया मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने उनसे माफी मांग ली है. इसके साथ ही उन्होंने बसपा में काम करने की इच्छा भी जाहिर की है. आकाश आनंद ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी के हित के लिए मैं अपने रिश्ते-नातों को और खासकर अपने ससुराल वालों को कतई भी बाधा नहीं बनने दूंगा.

आकाश आनंद ने कहा कि मैं अपने किसी भी राजनीतिक फैसले के लिए किसी भी नाते रिश्तेदार और सलाहकार की कोई सलाह मशविरा नहीं लूंगा और सिर्फ बहन जी के दिए गए दिशा-निर्देशों का ही पालन करूंगा.

उन्होंने सोशल मीडिया पर एक के बाद एक कई पोस्ट किए. आकाश आनंद ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘बीएसपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, यूपी की चार बार रही मुख्यमंत्री एवं लोकसभा और राज्यसभा की भी कई बार सांसद रहीं बहन मायावती जी को मैं अपने दिल से एकमात्र राजनीतिक गुरु व आदर्श मानता हूं. आज मैं यह प्रण लेता हूं कि बहुजन समाज पार्टी के हित के लिए मैं अपने रिश्ते-नातों को व खासकर अपने ससुराल वालों को कतई भी बाधा नहीं बनने दूंगा.”

मैं अपने पोस्ट के लिए भी माफी मांगता हूं

उन्होंने आगे लिखा, ”यही नहीं बल्कि कुछ दिनों पहले किए गए अपने पोस्ट के लिए भी माफी मांगता हूं, जिसकी वजह से बहन जी ने मुझे पार्टी से निकाल दिया है और आगे से इस बात को सुनिश्चित करूंगा कि मैं अपने किसी भी राजनीतिक फैसले के लिए किसी भी नाते रिश्तेदार और सलाहकार की कोई सलाह मशविरा नहीं लूंगा और सिर्फ बहन जी के दिए गए दिशा-निर्देशों का ही पालन करूंगा और पार्टी में अपने से बड़ों की व पुराने लोगों की भी पूरी इज्जत करूंगा और उनके अनुभवों से भी काफी कुछ सीखूंगा.”

आकाश आनंद से बसपा प्रमुख मायावती से अपील करते हुए आखिर में लिखा, ”मेरी सभी गलतियों को माफ करके मुझे पुन: पार्टी में कार्य करने का मौका दिया जाए, इसके लिए मैं सदैव उनका आभारी रहूंगा. साथ ही अब मैं आगे ऐसी कोई भी गलती नहीं करूंगा, जिससे पार्टी व बहन जी के आत्म-सम्मान व स्वाभिमान को ठेस पहुंचे.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital