मोकामा में बीज वितरण में भ्रष्टाचार, किसानों को नहीं मिला सरकारी बीज
मोकामा प्रखंड में किसानों को सरकारी योजना के तहत दिए जाने वाले बीज वितरण में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है. स्थानीय किसानों ने आरोप लगाते हुए कहा है कि एजेंसी बीज को किसानों तक पहुंचाने के बजाय खुले बाजार में बेच रही है.





