हवाई टिकट कैंसिल कराना होगा आसान! DGCA जल्द खत्म करेगा कैंसिलेशन फीस, रिफंड की जिम्मेदारी एयरलाइंस की होगी
DGCA Removes Flight Cancellation Fee: हवाई यात्रियों को जल्द ही बुकिंग के 48 घंटों के भीतर बिना किसी अतिरिक्त शुल्क चुकाये टिकट कैंसिल कराने या संशोधित कराने की छूट मिल सकती है. जिससे यात्रियों का ना सिर्फ समय बचेगा, बल्कि उन्हें आर्थिक नुकसान से भी बचाया जा सकेगा.





