सुप्रीम कोर्ट ने यूट्यूबर अजय शुक्ला को लगाई फटकार, जस्टिस बेला त्रिवेदी पर टिप्पणी वाला वीडियो हटाने का आदेश
सुप्रीम कोर्ट ने यूट्यूबर अजय शुक्ला द्वारा जस्टिस बेला त्रिवेदी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर स्वत: संज्ञान लिया और वीडियो हटाने का आदेश दिया. सीजेआई ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सीमित होती है, न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखना जरूरी है.





