Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

AMCA Fighter Jet

AMCA ENGINE CRISIS: भारत का 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट प्रोजेक्ट अधर में लटक रहा है. अमेरिकी कंपनी GE ने इंजन के दाम ₹70 करोड़ से बढ़ाकर ₹200 करोड़ किए, ये हमारे लिए बड़ा झटका है. अब सरकार दूसरे विकल्पों की तलाश कर रही है.

भारतीय वायुसेना की ताकत बढ़ाने के लिए 5वीं पीढ़ी के फाइटर जेट को लेकर बड़ा रणनीतिक फैसला सामने आ सकता है. रूस ने भारत को Su-57M1E स्टेल्थ फाइटर जेट का अपडेटेड डबल सीट वाला वर्जन ऑफर किया है, जिसमें फुल टेक्नोलॉजी ट्रांसफर और सोर्स कोड देने की बात शामिल है. इस प्रस्ताव में अगली पीढ़ी के इंजन, AESA रडार और एडवांस्ड ऑप्टिकल सेंसर जैसी अत्याधुनिक तकनीक भी शामिल है. अमेरिका पहले ही भारत को F-35 का ऑफर दे चुका है, लेकिन भारत अब तक किसी विकल्प पर अंतिम फैसला नहीं कर पाया है. माना जा रहा है कि AMCA के आने तक रूस का यह फाइटर जेट भारत के लिए एक रणनीतिक विकल्प बन सकता है.