डोनाल्ड ट्रंप विदेशी अधिकारियों को रिश्वत देने पर प्रतिबंध लगाने वाले कानून के प्रवर्तन पर रोक लगाएंगे
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने न्याय विभाग को अमेरिकी भ्रष्टाचार विरोधी कानून के प्रवर्तन को रोकने का आदेश दिया है. ये कानून अमेरिकियों को व्यापार पाने के उद्देश्य से विदेशी सरकारी अधिकारियों को रिश्वत देने से रोकता है.





