Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

भारत-जर्मनी रणनीतिक साझेदारी: पीएम मोदी और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज में हुई सार्थक बातचीत, रक्षा, एडवांस टेक्नोलॉजी और EU मुक्त व्यापार समझौते पर चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज से फोन पर बातचीत कर भारत-जर्मनी रणनीतिक साझेदारी, रक्षा, एडवांस टेक्नोलॉजी और EU मुक्त व्यापार समझौते पर चर्चा की.

PM Modi and German Chancellor Friedrich Merz Joint Statement Fight Terrorism Push for UNSC Reforms Defence Ties
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के बीच मंगलवार, 24 नवंबर 2026 को टेलीफोन पर एक अत्यंत सार्थक बातचीत हुई. जर्मन चांसलर द्वारा किए गए इस फोन कॉल के दौरान दोनों शीर्ष नेताओं ने ‘भारत-जर्मनी रणनीतिक साझेदारी’ की बढ़ती गति और प्रगति की समीक्षा की, साथ ही द्विपक्षीय सहयोग को और अधिक सुदृढ़ करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई. उल्लेखनीय है कि भारत और जर्मनी इस वर्ष अपने द्विपक्षीय राजनयिक संबंधों की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने का ऐतिहासिक जश्न मना रहे हैं.

रक्षा, उन्नत तकनीक और व्यापारिक निवेश के नए अवसरों पर सहमति

बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने विशेष रूप से रक्षा और एडवांस टेक्नोलॉजी (उन्नत प्रौद्योगिकी) के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की. इसके साथ ही, भारत-यूरोपीय संघ (EU) मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के माध्यम से दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश के नए अवसर खुलने की प्रबल उम्मीद जताई गई.

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर इस संवाद की जानकारी साझा करते हुए लिखा,

“चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के साथ सार्थक बातचीत हुई. हमने भारत-जर्मनी रणनीतिक साझेदारी की बढ़ती गति की समीक्षा की और व्यापार व निवेश, रक्षा तथा उन्नत प्रौद्योगिकियों में नए अवसर खोलने के तरीकों पर चर्चा की.”

वैश्विक शांति और नियम-आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था पर जोर

द्विपक्षीय मुद्दों के अतिरिक्त दोनों नेताओं ने महत्वपूर्ण क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर भी अपने विचार साझा किए. पीएम मोदी और चांसलर मर्ज ने वैश्विक चुनौतियों से निपटने, विश्व शांति व स्थिरता को बढ़ावा देने और एक नियम-आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था (Rules-based International Order) सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करने पर सहमति जताई. इसके साथ ही, समकालीन वैश्विक समस्याओं के समाधान हेतु विभिन्न बहुपक्षीय मंचों पर आपसी समन्वय और सहयोग निरंतर जारी रखने पर भी विशेष जोर दिया गया.

यह भी पढ़िए: ‘डिग्री से आगे बढ़कर हुनर को मिले सम्मान’: पीएम मोदी ने दिया स्किल डेवलपमेंट पर जोर



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism

Latest