Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

America

अमेरिका में न्यूयॉर्क के नासाउ वेटरंस कॉलेजियम में कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने प्रवासियों की दिल खोलकर तारीफ की. दोनों देशों के संबंधों में गर्माहट लाने के लिए उन्होंने भारतीय-अमेरिकी समुदाय के योगदान को सराहा.

पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा के दूसरे दिन भारत और अमेरिका में कई समझौते हुए. दोनों देशों के बीच सेमीकंडक्टर चिप बनाने का करार हुआ है. भारत अमेरिका से 31 MQ-9B SKY गार्जियन और SEA गार्जियन ड्रोन भी खरीदेगा.

QUAD समिट में शामिल होने के बाद PM नरेंद्र मोदी अमेरिका के सबसे प्रसिद्ध शहर न्यूयार्क पहुंच गए हैं. वे नासाउ वेटरंस कॉलेजियम में प्रवासी भारतीयों की सभा को संबोधित करेंगे. वहां 16,000 से अधिक लोगों के आने की उम्‍मीद है.

QUAD समिट में क्वाड सदस्यों से बातचीत के दौरान बाइडेन ने दक्षिण चीन सागर में जबरदस्ती खौफ पैदा करने वाली गतिविधियों को लेकर चिंता व्यक्त की. उन्होंने शी जिनपिंग का नाम लेकर कुछ ऐसी बातें कहीं, जिनसे चीन जल-भुनेगा!

क्वाड देशों में भारत के अलावा अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान शामिल हैं. सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज और जापानी प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा भी शामिल होंगे.

दुनिया की सबसे बड़ी विमानन कंपनी बोइंग इन दिनों 30,000 से ज़्यादा कर्मचारियों की हड़ताल से जूझने वाली है. कंपनी और उसकी सबसे बड़ी यूनियन के बीच वार्ता चल रही थी, हालांकि हड़ताल की चेतावनी के बाद बोइंग की मुश्किलें और बढ़ेंगी, क्योंकि कंपनी लगातार छठे साल वित्तीय घाटे का सामना कर रही है.

Alexander Yuk Ching Ma News: जासूसी की सजा पाने वाला एलेक्जेंडर युक चिंग मा अमेरिकी नागरिक था, लेकिन उसका जन्म हांग कांग में हुआ था. 1982 से लेकर 1989 के बीच उसने CIA में और फिर FBI में काम किया था.

हिन्दुस्तान की सरहदों से हज़ारों किलोमीटर दूर अमेरिका के शिकागो में हुए विश्व धर्म सम्मेलन के उपरांत स्वामी विवेकानंद के इस प्रसंग ने हमारी महान संत परंपरा से दुनिया को अवगत कराया. कवि कुमार विश्‍वास ने वही प्रसंग लोगों को सुनाया -

अमेरिकन पेंसिल्वेनिया के फिलाडेल्फिया में हुई प्रेसिडेंशियल डिबेट में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस में जोरदार बहस हुई. कमला ने ट्रंप से कहा- आप रूसी राष्‍ट्रपति के एहसान की खातिर जल्दी हार मान लेंगे और जिसे आप दोस्ती समझ रहे हैं, वो पुतिन आपको लंच में खा जाएंगे.

अमेरिका दौरे पर गए कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सत्‍ताधारी दल भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधा. उन्‍होंने कहा कि इन लोगों ने हमारे बैंक खाते तक सील कर दिए थे. हमने संविधान की दुहाई दी, और लोगों ने इन्‍हें हराया.