Bharat Express DD Free Dish

“मुंबई के लिए गेमचेंजर होगा बजट” BJP विधायक अमित साटम ने दूरदर्शी और विकास को रफ्तार देने वाला बताया

MLA Amit Satam: केंद्र की मोदी सरकार द्वारा पेश किए गए ताज़ा बजट को भारतीय जनता पार्टी के मुंबई अध्यक्ष और विधायक अमित साटम ने दूरदर्शी और विकास को रफ्तार देने वाला बताया है. उन्होंने कहा कि यह बजट किसी लोक-लुभावन घोषणा का पुलिंदा नहीं, बल्कि आने वाले वर्षों में भारत को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने की एक ठोस रूपरेखा है.

MLA Amit Satam

MLA Amit Satam: केंद्र की मोदी सरकार द्वारा पेश किए गए ताज़ा बजट को भारतीय जनता पार्टी के मुंबई अध्यक्ष और विधायक अमित साटम ने दूरदर्शी और विकास को रफ्तार देने वाला बताया है. उन्होंने कहा कि यह बजट किसी लोक-लुभावन घोषणा का पुलिंदा नहीं, बल्कि आने वाले वर्षों में भारत को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने की एक ठोस रूपरेखा है. पीएम मोदी के नेतृत्व और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की सोच इस बजट में झलकती है.

अमित साटम ने कहा कि करीब 7 प्रतिशत की विकास दर के साथ भारत आज दुनिया की उन बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है, जिसने कोविड-19 के बाद सबसे तेज़ रिकवरी दिखाई है. इस दौरान करोड़ों लोग गरीबी से बाहर आए हैं और आम नागरिक के जीवन स्तर में सुधार हुआ है. यह सरकार की नीतियों की बड़ी सफलता है.

तीन प्रमुख प्राथमिकताओं पर फोकस

उन्होंने बताया कि बजट में तीन प्रमुख प्राथमिकताओं पर साफ फोकस किया गया है-आधारभूत ढांचे और नवाचार के जरिए विकास को गति देना, युवाओं और उद्यमियों को सशक्त बनाना और सबका साथ सबका विकास के मंत्र के साथ समावेशी प्रगति सुनिश्चित करना. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई इन प्राथमिकताओं के केंद्र में है और इसी को ध्यान में रखते हुए बजट में शहर से जुड़ी कई अहम घोषणाएं की गई हैं.

विधायक अमित साटम के मुताबिक, देश में बनी टनल बोरिंग मशीनों को टैक्स में रियायत मिलने से मुंबई की महत्वाकांक्षी भूमिगत सुरंग परियोजनाओं, खासकर पाताल लोक योजना को सीधा फायदा होगा. इससे लागत घटेगी, मेट्रो जैसे बड़े प्रोजेक्ट तेज़ी से पूरे होंगे और आत्मनिर्भर भारत को मजबूती मिलेगी.

रेल कॉरिडोर को बताया गेमचेंजर

मुंबई-पुणे हाई स्पीड रेल कॉरिडोर को उन्होंने राज्य के विकास के लिए गेमचेंजर बताया. इस परियोजना से यात्रा समय कम होगा, उद्योगों के बीच बेहतर जुड़ाव बनेगा और निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा.

उन्होंने कहा कि MSME सेक्टर के लिए 7 लाख करोड़ रुपये की लिक्विड हेल्प को साटम ने छोटे कारोबारियों के लिए बड़ी राहत बताया. इससे रोजगार बढ़ेगा और उद्यमियों को अपने व्यवसाय के विस्तार का मौका मिलेगा.

ये भी पढ़ें- कभी बनते-बनते रह गए थे CM, तृणमूल से बीजेपी तक का सफर, कौन हैं मणिपुर के नए मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह?

इसके अलावा ऑरेंज इकोनॉमी को बढ़ावा, मनपा-बीएमसी के लिए बॉन्ड प्रोत्साहन और महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए शी-मार्ट्स जैसी योजनाओं को उन्होंने सामाजिक और आर्थिक बदलाव की दिशा में अहम कदम बताया. उनका कहना है कि यह बजट न सिर्फ मुंबई और महाराष्ट्र, बल्कि पूरे देश के लिए विकास का मजबूत आधार तैयार करता है और भारत को विश्वगुरु बनने की दिशा में आगे बढ़ाता है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read