केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अरुणाचल पुलिस को ‘प्रेसिडेंट्स कलर’ करेंगे प्रदान, ईटानगर में कई परियोजनाओं की करेंगे समीक्षा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को अरुणाचल प्रदेश में कई आधिकारिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. इनमें अरुणाचल प्रदेश पुलिस को प्रतिष्ठित 'प्रेसिडेंट्स कलर' प्रदान करना और प्रमुख विकास परियोजनाओं की समीक्षा करना शामिल है.







