Bharat Express DD Free Dish

Animal Welfare

सुप्रीम कोर्ट में आवारा कुत्तों से जुड़े मामलों की सुनवाई 9 जनवरी को भी जारी रहेगी. जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस संदीप मेहता और जस्टिस एन. वी. अंजारिया की पीठ ने एबीसी नियमों के पालन, वैक्सीनेशन, माइक्रोचिपिंग, शेल्टर होम की कमी और प्रशासनिक जिम्मेदारियों पर गंभीर सवाल उठाए.

आवारा कुत्तों से जुड़े मामलों पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता और वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल के बीच बहस देखने को मिली.

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में आवारा कुत्तों के मामलों पर सुनवाई करते हुए 22 अगस्त को फैसला सुरक्षित रखा हैं. सुनवाई में बच्चों की सुरक्षा, एबीसी नियमों का पालन और नगर निगमों की जिम्मेदारी पर बहस हुई.

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में आवारा कुत्तों की समस्या को गंभीर मानते हुए आदेश दिया है कि छह से आठ सप्ताह के भीतर सभी कुत्तों को आश्रय स्थलों में भेज कर उनका टीकाकरण और नसबंदी किया जाए.

दिल्ली में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या और नसबंदी अभियानों में ढिलाई के मामले में सुप्रीम कोर्ट में जल्द सुनवाई की मांग की गई है. याचिकाकर्ता ने एबीसी नियमों के सही पालन और कुत्तों के शेल्टर होम स्थानांतरण पर स्पष्ट आदेश की मांग की.

सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों के बारे में दायर की गई एक याचिका पर सुनवाई की. नोएडा में भोजन स्थल नहीं बनाने पर याचिकाकर्ता ने सवाल उठाया था. इस पर जज ने कहा- 'इन जानवरों के कारण इंसानों के लिए जगह कम क्यों करें?'