UGC-NET जून 2026 आंसर-की विवाद पर दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला! 4 सवालों की दोबारा होगी जांच
दिल्ली हाई कोर्ट ने यूजीसी-नेट जून 2026 की आंसर-की में कथित गड़बड़ी के मामले में चार सवालों की दोबारा विशेषज्ञ जांच कराने का आदेश दिया है. अदालत ने एजुकेशन के दो, उर्दू और भूगोल के एक-एक सवाल को विशेषज्ञ समिति के पास भेजते हुए तीन सप्ताह में कारणों सहित फैसला देने का निर्देश दिया है.





