एंटी टेरर कॉन्फ्रेंस में अमित शाह ने दिया राज्यों की यूनिट मजबूत करने का संदेश, भगोड़ों पर कसेगा शिकंजा
NIA की छठी एंटी टेरर कॉन्फ्रेंस में गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यों की एंटी टेरर यूनिट को सशक्त बनाने और हर थाने को एंटी टेरर ग्रिड से जोड़ने के निर्देश दिए. वहीं एनआईए डीजी राकेश अग्रवाल ने 'प्रहार' नीति के तहत सख्त कार्रवाई और मजबूत पैरवी पर जोर दिया.







