एक्सपोर्ट ड्यूटी में इजाफा: डीजल और हवाई ईंधन के निर्यात पर लगा भारी टैक्स, आम जनता पर क्या होगा असर?
केंद्र सरकार ने घरेलू बाजार में ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए डीजल के निर्यात पर 14 रुपये और एटीएफ (ATF) पर 12.5 रुपये प्रति लीटर की एक्सपोर्ट ड्यूटी बढ़ा दी है. पेट्रोल के निर्यात और घरेलू ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.





