Bharat Express DD Free Dish

Axiom Space

Axiom Space के सीईओ तेजपाल भाटिया और Skyroot के सीईओ पवन कुमार चंदना ने साइन किया. इस साझेदारी के ज़रिए लॉन्चिंग से लेकर ऑर्बिट में काम करने वाले समाधानों पर दोनों कंपनियां मिलकर काम करेंगी.

भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि की ओर कदम बढ़ाया है. वो एक्सिओम-4 मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की यात्रा पर रवाना हो चुके हैं. इस मिशन में वो तीन अन्य अंतरिक्ष यात्रियों के साथ शामिल हैं. इस मिशन के लिए उन्हें कितना पैसा मिला है, जानने के लिए देखें ये वीडियो.

Axiom-4 Mission में भारत के शुभांशु शुक्ला उन अंतरिक्ष यात्रियों में शामिल होंगे, जो पृथ्वी के बाहर इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर जाएंगे. इस मिशन की लॉन्चिंग के लिए अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा कुछ जरूरी डेटा की समीक्षा कर रही है.

एक्सिओम स्पेस ने जानकारी देते हुए बताया कि पहले मिशन 29 मई को लॉन्च होने वाला था, जिसमें बदलाव हुआ और अब फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से स्पेसएक्स फाल्कन 9 रॉकेट से 8 जून को सुबह 9 बजकर 11 मिनट ईटी (शाम 6:41 बजे IST) पर उड़ान भरेगा.