Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

ayushman bharat

राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के आंकड़ों के अनुसार, अब तक आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत नामांकन के लिए 5 लाख से अधिक अनुरोध प्राप्त हुए हैं. इनमें से 4.69 लाख आवेदन स्वीकृत किए गए हैं.

पीएम मोदी ने 70 वर्ष और इससे अधिक आयु के सभी बुजुर्गों के लिए मुफ्त स्वास्थ्य कवर का शुभारंभ किया. इस योजना की शुरुआत करते हुए PM ने कहा कि 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक आयुष्मान वय वंदना कार्ड के साथ मुफ्त अस्पताल उपचार का लाभ उठा सकते हैं.

PM Modi ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB PM-JAY) के अंतर्गत 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों के लिए, चाहे उनकी आय कुछ भी हो, स्वास्थ्य बीमा कवरेज का शुभारंभ किया है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि आज पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) की राज्य सरकार के कुप्रबंधन के कारण लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच से वंचित होना पड़ रहा है.

बीते दिनों जम्मू-कश्मीर के निजी अस्पतालों ने आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों को इलाज न मुहैया कराने का निर्णय लिया था.

Ayushman Arogya Mandir: आयुष्मान भारत-स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों का नाम बदलकर अब 'आयुष्मान आरोग्य मंदिर' रखा जा रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बारे में आज जानकारी दी. इसके लिए मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र भेजा है.

अमित शाह ने कहा, ‘‘चाहे वह कोविड-19 रोधी टीका हो, टेलीमेडिसिन, अस्पताल में पंजीकरण हो या स्वास्थ्य रिकॉर्ड तक पहुंच की बात हो, स्वास्थ्य सेवा अब नागरिकों की उंगलियों पर उपलब्ध है.