125 साल पुराना इंदौर का बड़ा गणेश मंदिर, 25 फीट की प्रतिमा में नहीं लगा सीमेंट; चूना, गुड़ और अष्टधातु से हुआ निर्माण
Bada Ganpati Indore: मध्य प्रदेश के इंदौर में भगवान गणेश का एक ऐसा मंदिर है, जहां स्थापित विशाल प्रतिमा अपनी भव्यता के साथ-साथ निर्माण की अनोखी शैली के लिए भी जानी जाती है. मल्हारगंज स्थित बड़ा गणपति मंदिर में भगवान गणेश की करीब 25 फीट ऊंची और लगभग 15 फीट चौड़ी प्रतिमा स्थापित है.





